Newsमप्र छत्तीसगढ़

गजराराजा मेडिकल कॉलेज से जुड़े अस्पतालों को सेंटर ऑफ आर्ट के रूप में विकसित किया जाएगा – उपमुख्यमंत्री

ग्वालियर, – गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय के गौरवशाली इतिहास की चर्चा करते हुए मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि यह संस्थान न्यूरोसर्जरी जैसे क्षेत्रों में वह कार्य 65 वर्ष पहले कर चुका है, जो कई स्थानों में अब शुरू हो रहे हैं। इसी उत्कृष्ट परंपरा के कारण सरकार ने निर्णय लिया है कि गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय एवं इससे जुड़े अस्पतालों को सेंटर ऑफ आर्ट की तरह विकसित किया जाएगा, जिससे मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सुविधा यहीं उपलब्ध हो सके और रेफर करने की आवश्यकता न पड़े। डिप्टी सीएम ने यह बात रैबी ट्रैक पोर्टल के वर्चुअल शुभारंभ के अवसर पर जीआरएमसी के बोर्ड रूम में उपस्थित चिकित्सा शिक्षकों व विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने इस नवाचार को भारत सरकार के संकल्प— रेबीज मुक्त भारत की दिशा में अत्यंत आवश्यक कदम बताया।
मध्यप्रदेश का पहला डिजिटल रैबीज मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय अधिष्ठाता प्रो. डॉ.आरकेएस धाकड़ ने बताया कि यह ऑनलाइन पोर्टल कम्युनिटी मेडिसिन विभाग द्वारा विकसित किया गया है और यह मध्यप्रदेश का पहला सॉफ्टवेयर है। यह न केवल जयारोग्य चिकित्सालय समूह में आने वाले संदिग्ध रेबीज मरीजों का रिकॉर्ड डिजिटल रूप से सुरक्षित करेगा, बल्कि वैक्सीन डोज की तारीखें भी मरीज को एसएमएस द्वारा भेजेगा। कार्यक्रम के दौरान कम्युनिटी मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज बंसल ने बताया कि रेबीज मुक्त भारत मिशन के लिए आवश्यक है कि हर संदिग्ध मरीज को पूरा और समय से एंटी-रैबीज टीकाकरण मिले। मरीज अक्सर निर्धारित तारीख भूल जाते हैं, लेकिन अब रैबी ट्रैक उन्हें समय पर याद दिलाएगा और यह कई जानें बचाने में उपयोगी साबित होगा।
शुभारंभ कार्यक्रम में यह रहे उपस्थित
रैबी ट्रैक पोर्टल के वर्चुअल शुभारंभ के दौरान डॉ. नीलिमा टंडन, डॉ.जितेंद्र अग्रवाल, डॉ. केपी रंजन, डॉ.प्रियंका शर्मा, डॉ.प्रवीण गौतम, डॉ.रामनिवास माहौर, डॉ.ऋचा चंगुलानी, डॉ.सस्मिता मुंगी, डॉ.भावना किचोलिया, डॉ.कीर्ती श्रीवास्तव सहित अन्य चिकित्सा शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet jojobet güncel matbet güncel holiganbet giriş matbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş kralbet deneme bonusu veren siteler casibom casibom bullbahis meritking meritking giriş betturkey safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş tarafbet betnano meritbet mariobet markajjbet queenbet betcio atlasbet tarafbet mariobet casibom casibom giriş casibom casibom giriş mariobet meritking meritking giriş Norabahis Norabahis giriş Norabahis holiganbet holiganbet giriş betasus batasus giriş perabet perabet giriş casibom holiganbet jojobet kalitebet kalitebet giris wbahis tambet betbey grandpashabet grandpashabet ibizabet betgit palacebet betsalvador mercurecasino