केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने लिया मंत्रालय का चार्ज, बधाई देने पहुंची इमरती के छलक आए आंसू, सिंधिया ने आगे बढ़कर गले लगाया
ग्वालियर. केंद्रीय मंत्री बनने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया के निवास और दफ्तर में बधाई देने वालों की भीड़ लगी हुई है। ग्वालियर चंबल संभाग से भी सैकड़ों समर्थक बधाई देने के लिए पहुंच रहे है। सिंधिया की कट्टर समर्थक मानी जाने वाली पूर्व मंत्री इमरती देवी भी सिंधियार को बधाई देने दिल्ली पहुंची। इमरती जब बधाई देने के लिए उनके दफ्तर पहुंची तो वह इतनी अधिक भावुक हो गई कि उनकी आंखों से आंसू छलक आए। यह द्रश्य सिंधिया भी भावुक हो गए और आगे बढ़कर इमरती को गले लगा लिया इसके बाद दोनों के बीच करीब 15 मिनट तक चर्चा हुई।
पूर्व मंत्री इमरती देवी गुरूवार को मंत्रालय में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कार्यालय में उनसे मिलने पहुंची थीं। अंदर पहुंचते ही कहा महाराज साहब बधाई हो सिंधिया ने बधाई स्वीकारने के साथ ही उनका हालचाल पूछा। इस दौरान इमरती जब अधिक भावुक हुई तो उनकी आंखों से आंसू निकल आए। सिंधिया ने कहा कि रो क्यों रही हो तो इमरती देवी ने कहा कि यह तो खुशी के आंसू है यह सुन सिंधिया भी भावुक हो गए और आगे बढ़कर इमरती देवी को गले लगा लिया, वहीं जानकारी मिल रही है कि सिंधिया आज या कल में ग्वालियर आ सकते है।

