Latestराज्यराष्ट्रीय

कांग्रेस में मेयर पद के 8 प्रत्याशी फाइनल, ग्वालियर में MLA की पत्नी के नाम पर पेंच

भोपाल. मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने 16 में से 8 नगर निगम में महापौर पद के प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर दिए है। बाकी 8 पर घमासान मचने लगा है। पहला विवाद ग्वालियर से सामने आया है। यहां कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार की पत्नी शोभा सिकरवार का नाम महापौर प्रत्याशी के लिए आया है। इसके बाद जिलाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने मोर्चा खोल दिया। उन्होंने पत्नी रीमा का नाम आगे कर दिया है। अब इस पर फैसला आज देर रात कमलनाथ खुद करेंगे। संभावना है कि कांग्रेस 9 जून को देर शाम सभी महापौर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर देगी।

भोपाल से मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल का नाम तय कर लिया है। इंदौर से विधायक संजय शुक्ला और जबलपुर से जिला अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह अन्नू को टिकट दिया जा रहा है। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि सागर से पूर्व विधायक सुनील जैन की पत्नी निधि जैन को प्रत्याशी बनाने का निर्णय लिया जा चुका है। उन्होंने मंगलवार को कमलनाथ से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्हें चुनाव की तैयारी करने के निर्देश मिल गए थे। कमलनाथ ने चुनाव लड़ने के लिए कुछ प्रत्याशियों को फोन करके सूचित किया है। इसमें विभा पटेल का नाम भी शामिल है। विभा ने 1999 ने महापौर का चुनाव लड़ा था और भाजपा की राजो मालवीय को हराया था। 2008 में पार्टी उन्हें गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ा चुकी हैं। हालांकि, वे हार गई थीं। पार्टी ने उन्हें मार्च में मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया था। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का उनको समर्थन हासिल है और उनका भोपाल में व्यक्तिगत संपर्क भी बेहतर है। उज्जैन से तराना विधायक महेश परमार का नाम भी लगभग तय है। मुरैना में शारदा सोलंकी और अर्चना मालवीय में से एक नाम तय होना है तो रीवा में अजय मिश्रा के नाम पर सहमति बन रही है।

कांग्रेस के 16 में से 8 महापौर प्रत्याशी फाइनल
भोपाल (ओबीसी महिला) विभा पटेल (प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष)
इंदौर (अनारक्षित) संजय शुक्ला (विधायक)
जबलपुर (अनारक्षित) जगत बहादुर सिंह (जिलाध्यक्ष)
बुरहानपुर(अनारक्षित महिला) गौरी दिनेश शर्मा (पूर्व निगम अध्यक्ष)
उज्जैन (एससी) महेश परमार (तराना विधायक)
सागर (अनारक्षित महिला) निधि जैन (पूर्व विधायक सुनील जैन की पत्नी)
रीवा (अनारक्षित) अजय मिश्रा (फाइनल)
सिंगरौली (अनारक्षित) अरविंद सिंह (फिलहाल कंफर्म नहीं)

यहां फंसा पेंच
छिंदवाड़ा (एसटी) विधायक सुनील उईके (कमलनाथ समर्थक)
सतना (ओबीसी) देर रात में तय होगा
कटनी (अनारक्षित महिला) देर रात में तय होगा
रतलाम (ओबीसी) राजीव रावत (संभावित)
देवास (अनारक्षित महिला) श्वेता अग्रवाल (संभावित)
मुरैना (एससी महिला) शारदा सोलंकी (पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र सोलंकी पत्नी)
ग्वालियर (अनारक्षित महिला) शोभा सिकरवार (विधायक सतीश सिकरवार की पत्नी) इसको लेकर जिला अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा का विरोध है।
खंडवा (ओबीसी महिला) लक्ष्मी यादव (खंडवा किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्याम यादव की पत्नी)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet matbet jojobet jojobet giriş holiganbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş vaycasino vaycasino giriş norabahis betcio meritbet betplay atlasbet grandpashabet jojobet holiganbet kralbet deneme bonusu veren siteler deneme bonusu veren siteler casibom casibom meritking meritking giriş bullbahis casibom casibom giriş süperbetin superbetin meritking meritking giriş betturkey çorlu escort tekirdağ escort Extrabet Extrabet giriş Extrabet güncel bahsegel safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş jojobet holiganbet grandpashabet cratosroyalbet radissonbet gameofbet romabet betgit 1win bahiscasino