कर्नाटक में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के 2 केस मिले
नई दिल्ली. कोरोना के नए वैरिएंट का खतरा बढ़ता जा रहा है। ओमिक्रॉन की भारत में एंट्री हो चुकी है। नए वैरिएंट से संक्रमण के कर्नाटक में दो मामले मिले है। कर्नाटक में 66 और 56 वर्षीय दो शख्स कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन संक्रमित पाए गए है।
भारत में पाए गए ओमिक्रॉन संक्रमितों के बारे में स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जानकारी दी गई। नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल ने कहा कि ओमिक्रॉन वैरियंट को डब्ल्यूएचओ ने वैरिएंट ऑफ कंसर्न के रूप में घोषित किया है। ओमिक्रॉन के 29 देश में 373 केस नोट किए गए है। हमारे देश में इसकी मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि, हो सकता है ये वैरिएंट पहले वाले वैरिएंट की तुलना में पांच गुना तेजी से संक्रमण फैला सकता है। डब्ल्यूएचओ के इनपुट्स में 45 से 52 म्यूटेशन नोट किए गए है।
साउथ अफ्रीका में हॉस्पिटलाइजेशन बढ़ने की भी जानकारी मिली
इसकी गंभीरता के बारे में बताते हुए कहा, संक्रमण दर ज्यादा हो सकती है साथ ही साउथ अफ्रीका में हॉस्पिटलाइजेशन बढ़ने की भी जानकारी मिल रही है। बचाव के लिए उन्होंने कहा, इनडोर इलाकों में सही वेंटिलेशन हो और वैक्सीनेशन पूरा है। अच्छी बात ये है कि हमारा आरटीपीसीआर टेस्ट ओमिक्रॉन को डिटेक्ट कर सकता है साथ ही कहा कि हमारे यहां कि टी-सेल्स इम्यूनिटी इसे रोकने में मदद करेगी। दवाई और कड़ाई दोनों जरूरी है इसीको ध्यान में रखते हुए हमने अपने ट्रेवल रूल सख्त किए हैं साथ ही स्क्रीनिंग बढ़ा दी गई है। देश के 37 लैब में वैरियंट डिटेक्ट किया जा रहा है। कर्नाटक वाले केस में भी पाइमरी कॉन्टैक्ट के डिटेक्ट किया जा चुका है।

