कमलनाथ का मोबाइल फोन हैक कर अशोक सिंह, विधायक सतीश सिकरबार से मांगे रूपये

भोपाल. मध्यप्रदेश की राजनीति से जुड़ी बडी खबर सामने आयी है कि पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ का मोबाइल फोन हैक हो गया है। हैकर्स ने कथित तौर पर विधायकों सहित कई कांग्रेस नेताओं से 5 से 10 लाख रूपये तक की रकम की डिमांड की। मामले में क्राइम ब्रांच ने 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आपको बता दें कि इन्दौर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चढ्ढा, कांग्रेस नेता गोविंद गोयल, विधायक सतीश सिकरबार और कोषाध्यक्ष अशोकसिंह जैसे कांग्रेस नेताओं से पैसे माने वाले किसी व्यक्ति काफोन आया। शक होने पर बाद में पता चला कि यह कॉल फर्जी थी। फिलहाल क्राइम ब्रांच हिरासतमें लिये गये लोगों से पूछताछ कर रही है।
हवाला कंपनी से जुड़े हैं आरोपी
दोनों आरोपी गुजरात की एक हवाला कंपनी से जुड़े हैं। उन्हें इंदौर के किसी शख्स ने कॉल कर बताया था कि गोविंद गोयल के घर से पांच लाख रुपए उठा लो। उसी ने उन्हें गोविंद गोयल का नंबर दिया था। हालांकि दोनों आरोपी गोविंद गोयल को पहले से नहीं जानते थे। उन्हें यह भी जानकारी भी नहीं थी कि गोविंद गोयल कांग्रेस नेता हैं। पता चला है कि आरोपी भोपाल में छत्रसाल नगर में रह रहे थे। मुख्य आरोपी की आखिरी लोकेशन इंदौर में मिली थी। आरोपियों ने मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से गोविंद गोयल को कॉल किया गया था, जिससे उनके मोबाइल में पीसीसी चीफ कमलनाथ का मोबाइल नंबर दिख रहा था। हालांकि मुख्य आरोपी अभी फरार है।

