एमआईटीएस के क्रिकेट मैदान पर रिटायर्ड आईएएस की बॉल पर सिंधिया क्लीन बोल्ड
ग्वालियर. क्रिकेट के पिच पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हाथ आजमाए, इस दौरान वे सीधी बॉल पर क्लीन बोल्ड भी हो गए। वे एमआईटीएस संस्थान में क्रिकेट ग्राउंड का उद्घाटन करने पहुंचे थे। सिंधिया ने बैट थामा और उतर गए पिच पर, उन्होंने पूरे 2 ओवर बैटिंग की। इस दौरान तीन चौके भी लगाए लेकिन रिटायर्ड आईएएस प्रशांत की एक सीधी बॉल पर क्लीन बोल्ड हो गए। क्रिकेट खेलने के बाद सिंधिया बोले मजा आया भाई। फिट इंडिया मूवमेंट हमारी सरकार की योजना है। बुढापे की तर्ज पर नौजवानों के बीच खेलने से ऊर्जा बढ़ती है।
एमआईटीएस में बनाए गए नए क्रिकेट स्टेडियम का उदघाट किया
ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरूवार सुबह दिल्ली से फ्लाइट के जरिए ग्वालियर पहुंचे। ग्वालियर पहुंचने के बाद वह सीधे एमआईटीएस संस्थान पहुंचे, यहां एक बैठक में शामिल हुए उसके बाद एमआईटीएस में बनाए गए नए क्रिकेट स्टेडियम का उदघाटन करने पहुंचे। यहां ग्राउंड में इंटरनेशनल स्तर की पिच तैयार की गई। यहां सिंधिया खुद को नहीं रोक पाए और पिच पर पहुंचते ही उनके अंदर अपने पिता की तरह क्रिकेट खेलने की इच्छा हुई और बैट हाथों में थामकर पिच पर पहुंच गए।
तीन चौके लगाकर हुए बोल्ड
सिंधिया ने एमआईटीएस के क्रिकेट मैदान पर 2 ओवर (12 बोल) खेली हैं। पहली तीन बोल तो उनके बल्ले पर ही नहीं लगीं। पर इसके बाद उन्होंने हर बॉल को बल्ले पर लगाया भी और चौके भी मारे। तीन चौके मारने के बाद वह रिटायर्ड आईएएस प्रशांत मेहता की बॉलिंग पर क्लीन बोल्ड हो गए। प्रशांत मेहता ने भी क्रिकेट खेला और शॉर्ट लगाए।

