एनसीबी ने ड्रग्स मामले में की बड़ी कार्रवाई, महाराष्ट्र के मंत्री नवाब के दामाद समीर खान गिरफ्तार
मुंबई. ड्रग्स मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक के दामाद समीर खान को गिरफ्तार कर लिया है। समीर को एनसीबी ने पूछताछ के लिए बुलाया। समीर खान सुबह 10 बजे दक्षिण मुंबई के बलार्ड एस्टेट स्थित एनसीबी के कार्यालय पहुंचे।
दिनभर की पूछताछ के बाद शाम को गिरफ्तार कर लिया
जानकारी के अनुसार ड्रग्स मामले के एक आरोपी और उनके बीच 20000 रुपये का कथित ऑनलाइन लेन-देन का मामला सामने आने के बाद एजेंसी ने उन्हें तलब किया था। इस मामले में ब्रिटिश नागरिक करण सजनानी और दो अन्य को पिछले सप्ताह 200 किलोग्राम मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया गया था। एनसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि समीर खान को इस सौदे के बारे में पूछताछ के लिए उन्हें बुलाया गया था। दिनभर की पूछताछ के बाद उन्हें शाम को गिरफ्तार कर लिया गया।

