Latestराज्यराष्ट्रीय

आज नड्‌डा से मिलेंगे शिवराज, क्या मिशन 2023 की तैयारी

भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दिल्ली दौरे पर पहुंच गए हैं। यहां वे पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई नेताओं से मिलेंगे। उनके इस दौरे से सियासी हलकों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। संसदीय बोर्ड से बाहर होने के बाद शिवराज की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा से यह पहली मुलाकात है। माना जा रहा है कि MP में एक साल बाद विधानसभा के चुनाव हैं, इसे देखते हुए शिवराज जल्द ही राज्य कैबिनेट का विस्तार कर सकते हैं। दिल्ली प्रवास के दाैरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से सौजन्य भेंट करेंगे। इसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिलेंगे। इस दौरान प्रदेश में अतिवर्षा और बाढ़ से उत्पन्न स्थिति, राहत व बचाव कार्य की जानकारी उन्हें देंगे। साथ ही कृषि विविधीकरण और प्राकृतिक कृषि की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी देंगे। मुख्यमंत्री देर रात ही वापस भोपाल भी लौट आएंगे ।

कैबिनेट विस्तार कर सकते हैं शिवराज
नड्डा से शिवराज की मुलाकात को लेकर पार्टी के नेताओं का कहना है कि शिवराज जल्द ही कैबिनेट विस्तार कर सकते हैं। शिवराज इसे लेकर नड्‌डा से चर्चा कर सकते हैं। राज्य मंत्रिमंडल में फिलहाल 4 पद रिक्त हैं। इसमें से तीन पद उपचुनाव में सिंधिया समर्थक तीन मंत्रियों इमरती देवी, गिर्राज दंडोतिया व रघुराज कंषाना के हारने के बाद से खाली हैं। इनके विभाग फिलहाल मुख्यमंत्री के पास हैं। मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित 35 पद हैं। फिलहाल 30 मंत्री हैं।

निगममंडलों के रिक्त पदों को भी भरा जाएगा
सूत्रों का कहना है कि कुछ निगम-मंडलों में राजनीतिक नियुक्तियां की जा सकती हैं। इसके लिए स्थानीय निकाय चुनाव होने का इंतजार किया जा रहा था। इसके साथ ही संगठन स्तर पर भी नियुक्तियां होंगी। इसे लेकर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव में जीत-हार की समीक्षा की गई है। अब परफार्मेंस के आधार पर नियुक्तियां की जाएंगी। माना जा रह है कि प्रदेश के 10 से 12 जिलों के अध्यक्ष बदले जा सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al jojobet jojobet giriş instagram unban service instagram unban service matbet matbet betsat betsat pashagaming pashagaming