Newsराजनीतिराज्य

आकाशीय बिजली गिरने से 4 ग्रामीणों की मौत, एक की हालत गंभीर, जेएएच के लिये किया रेफर

ग्वालियर. भितरवार के करहिया इलाके में खेत के सीमांकन के लिये एकत्र हुए ग्रामीणों पर मंगलवार की शाम ़़6 बजे अचानक आकाशीय बिजली गिरने 4 ग्रामीणों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। जिसे उपचार के लिये ग्वालियर के जयारोग्य चिकित्सालय के लिये रेफर किया गया है।
क्रहिया गांव में सीमांकन का कार्य चल रहा था, गांव के ही 2 व्यक्ति विक्की जाटव और सोनू जाटव के बीच खेत की मेड को लेकर विवाद चल रहा था। जिसके चलते चीनोर तहसील के पटवारी हर्ष श्रीवास्तव आज सीमांकन कराने के लिये पहुंचे थे। पटवारी की सूचना पर आसपास के मेड से लगे हुए किसान भी मौके पर पहुंच गये। गांव के भदौरिया कृषि फॉर्म के पास सीमांकन चल ही रहा था। इस बीच अचानक शाम 5 बजे के लगभग तेज हवा के साथ वर्षा का सिलसिला शुरू हो गया। वर्षा से बचने के लिये कुछ ग्रामीण भदौरिया फॉर्म के पास झोपडी में चले गये तो कुछ पास ही लगे जामुन के पेड़ के नीचे वर्षा से बचने के लिये खडे हो गये। अचानक 6 बजे के लगभग एकाएक आकाशीय बिजली जामुन के पेड के उपर गिरी।
इनकी हुई मौत
हादसे में 4 लोग जिनमें सुशील उर्फ कुक्कू तिवारी (68) पुत्र सिया शरण तिवारी, ब्रजभान उर्फ पप्पू परमार (45) पुत्र बापू परमार, हरि सिंह कुशवाह (35) पुत्र मानसिंह कुशवाह, बाली कुशवाह (40) पुत्र महाराज सिंह कुशवाह की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
हादसे में घायल युवक उदयभान सिंह कुशवाह (22) साल पुत्र बाबूलाल कुशवाह को ग्वालियर रेफर किया गया हैफिलहाल शवों को पीएम के लिए रखवाया गया है, जिनका सुबह पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *