Newsराजनीतिराज्य

अण्डर ब्रिज के जलभराव में फंसी पूर्व विधायक की कार

डबरा. वर्षा के पानी के चलते जलभराव से अब बस्तियों मे ंतो पानी कम हो चुका है। रेलवे अंडर ब्रिज की हालत काफी खराब बनी हुई है। यहां अभी भी 4 फीट तक पानी भरा हुआ हे। जिसमें कभी भी कोई भी हादसा हो सकता है। एक दिन पहले शनिवार एक नेक्सॉन कार यहां पर फंस गयी थी। रविवार को पूर्व विधायक की स्कॉर्पियों अण्डर ब्रिज के बीच पानी में पहुंचकर बन्द हो गयी। कार में पूर्व विधायक भी सवार थे। जो पीछे दरवाजा खोलकर बाहर निकले।
डबरा और भितरवार अंचल में वर्षा के चलते बाढ़ जैसे हालात बने थे। कई बस्तियों में पानी भरा था तो सबसे अधिक खराब स्थिति रेलवे अंडर ब्रिज की है। डबरा खेरी से जेल रोड जाने के लिये रेलवे ने अंण्डर ब्रिज का निर्माण कराया गया है। इस ब्रिज में इस वक्त 4 फीट तक पानी भरा है। इसके चलते कभी भी हादसा हो सकता है। पानी की यह स्थित तब है। जब बस्तियों से पानी निकलचुका है। इसलिये अनुमान लगाया जा सकता है। ब्रिज में पूर्व में कितना पानी होगा। न तो यहां कोई गार्ड तैनात है और न ही रोकने के लिये स्टॉपर लगाये गये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *