हृदय रोग संबंधी मेडिकल कैंप संपन्न
ग्वालियर लायंस क्लब सिटी द्वारा प्रत्येक माह के दूसरे रविवार को हृदय रोग संबंधी मेडिकल कैंप का आयोजन हजीरा सिविल अस्पताल में किया जाता है, इसी कड़ी में 13 जुलाई को सुबह 10:30 से दोपहर 2 बजे तक कैम्प का आयोजन किया गया ।
मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल शालीमार बाग, दिल्ली के डायरेक्टर, डॉक्टर नवीन भांमरी, डीएम कार्डियोलॉजिस्ट द्वारा इस कैंप में 90 से भी अधिक मरीजों का निशुल्क परामर्श / इलाज किया गया । इस कैंप में सभी मरीजों के बीपी, शुगर की जांच व गम्भीर मरीजों की ECG जांच निशुल्क की गई ।
इस अवसर पर डॉक्टर नवीन भामरी जी को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित भी किया गया । क्लब के अध्यक्ष लायन अमित नत्थानी, आशुतोष द्विवेदी, वैभव सिंघल, सतेंद्र सिंह यादव, लेडी काउंसिल चेयरपर्सन नीरू दीक्षित, शिव शंकर अग्रवाल, प्रदीप शर्मा, संजीव निगोतिया, राजश्री वर्मा, धीरज भटनागर, वरुण अग्रवाल, क्लब के पदाधिकारी अतुल गर्ग, दलजीत सिंह बेदी, प्रेरणा बेदी, इत्यादि का कैंप के संचालन में सहयोग रहा । इस कैंप के प्रभारी उपाध्यक्ष बृजेश सिंहल, कार्यक्रम संयोजक किशोर सिंह चौहान एवं अजय अग्रवाल हैं ।

