Uncategorized

हाइवे को सिक्सलेन बनाने के लिये परिवहन मंत्री से मुलाकात करूंगा, हाईवे निर्माण का मुद्दा रखूंगा-ज्योतिरादित्य सिंधिया

भिण्ड. बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और गोवंश की सुरक्षा को लेकर संत समाज, भूतपूर्व सैनिक और समाजसेवी मंगलवार की दोपहर भिंड से ग्वालियर पहुंचे। यहां जयविलास पैलेस से रानीमहल में केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की। ग्वालियर-भिंड-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग 713 को सिक्स लेन बनाने और गौर अभ्यारण स्थापित करन की मांग की। आन्दोलनकारी संतों ने केन्द्रीय मंत्री सिंधिया द्वारा भिंण्ड में मंच से हाइवे को सिक्सलेन बनाने के वायदे को याद दिलाया और ऐसा बताया है कि आप ने भिंड आगमन के दौरान कहा था कि हाइवे को सिक्स लेन बनाये जाने को लेकर आप दिल्ली चले और इस का समाधान निकाला जायेगा।
माला से संतों का किया स्वागत
केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा है कि मैं और भाजपा सरकार भिंड जिले के विकास में कोई कसर नहीं छोंडेंगे। मुझे याद है मैं आपके लोगों की बात केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गड़करी से मुलाकात कर रखूंगा। जरूरत के अ नुसार आपको भी दिल्ली बुलाया जायेगा। उन्होंने कहा है कि संत मेरे लिये भगवान है। आप लोगों का निर्णय जो है उस आदेश का पालन कराये जाने में कोई कोर कसर नहीं छोडेंगे। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री ने सभी संतों का माला से स्वागत किया।
सड़क हादसों में बढ़ोतरी, गोवंश भी संकट में
ज्ञापन के माध्यम बताया कि ग्वालियर से भिंड की ओर जाने वाला यह हाईवे वर्तमान में टू-लेन है, जिससे यातायात का दबाव लगातार बढ़ रहा है। बीते एक माह में इस मार्ग पर हुए सड़क हादसों में दो दर्जन से अधिक युवाओं की जान जा चुकी है। इसके अलावा, बड़ी संख्या में गोवंश भी दुर्घटनाओं का शिकार हो रही हैं। संत समाज और स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस समस्या के समाधान के लिए हाईवे का सिक्स लेन निर्माण और गौ अभ्यारण्य की स्थापना जरूरी है।
संत समाज के प्रदेश अध्यक्ष महामंडलेश्वर रामदास महाराज और भिंड जिले के अन्य सामाजिक संगठनों ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मांग की है कि वे इस मुद्दे को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष रखें और हाईवे को सिक्स लेन बनाने की मंजूरी दिलाएं।
पुरानी घोषणाएं, पर काम शुरू नहीं
सितंबर 2022 में ग्वालियर में आयोजित एक सभा में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस हाईवे को फोरलेन बनाने की घोषणा की थी। इसके बाद, 6 मार्च 2024 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसे सिक्स लेन बनाने का ऐलान किया था। लेकिन अब तक इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *