Latestराज्यराष्ट्रीय

स्कूल बस पलटी, 1 छात्र की मौत, 35 छात्र-छात्राएं घायल

सागर. सागर के राहतगढ़ थानाक्षेत्र के ग्राम चंद्रापुर के पास तेज रफ्तार स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना में बस में सवार 35 से अधिक स्कूली बच्चे घायल हुए हैं। एक बच्चे की मौत हुई है। वहीं तीन बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है। दुर्घटना देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बस में फंसे घायल बच्चों को बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविंद सिंह ने बस दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायल बच्चों को राहतगढ़ स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मामूली घायल बच्चों का उपचार कर घर भेज दिया गया है। घायल बच्चों ने बताया कि बस का ड्राइवर फोन पर बात करते हुए बस चला रहा था, तभी दुर्घटना हुई।

प्राइवेट बस स्कॉलर इंटरनेशनल स्कूल राहतगढ़, सेंट थॉमस कॉन्वेंट स्कूल और लक्ष्य पब्लिक स्कूल राहतगढ़ के बच्चों को लेकर जा रही थी। इसी दौरान राहतगढ़-खुरई मार्ग पर ग्राम चांद्रपुर के पास बस अचानक अनियंत्रित हुई और सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना के समय बस में 50 से अधिक स्कूली बच्चे सवार थे। बस पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीर मौके पर पहुंचे और आपातकालीन गेट की मदद से बस में फंसे बच्चों को बाहर निकाला। सभी बच्चों का स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दुर्घटना में शैलेंद्र पुत्र भागीरथ (14) निवासी रमपुरा की मौत हो गई। मृतक छात्र कक्षा 9वीं में पढ़ता था।

बस मालिक और ड्राइवर पर दर्ज किया जा रहा केस
दुर्घटनाग्रस्त हुई बस में राहतगढ़ के 3 स्कूलों के बच्चे सवार थे। क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर रखा गया था। इसके अलावा दुर्घटना में घायल हुए बच्चों ने बस चालक पर लापरवाही करने का आरोप लगाया है। एसपी तरुण नायक ने कहा कि बस दुर्घटना के मामले में बस मालिक और बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। प्रकरण दर्ज कर जांच की जाएगी, जो भी दोषी पाया जाए उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet matbet giriş pokerklas betpas maximcasino pashagaming pashagaming egebet casibom casinolevant virusbet ultrabet grandpashabet royalbet perabet matbet kralbet perabet perabet giriş meritbet meritbet giriş