Uncategorized

सौरभ शर्मा के करीबी ने जबलपुर अवैध कॉलोनी काटकर बनाये 193 आलीशान बंगले, करीबी रिश्तेदारों से होगी पूछताछ

भोपाल. परिवहन विभाग के पूर्व कांस्टेबल रहे सौरभ शर्मा के काले कारनामों का खुलासा उसके नजदीकी शरद जयसवाल और चेतनसिंह गौर ने लोकायुक्त की पूछताछ के चौथे दिन शनिवार को किया है। शरद ने जानकारी दी है कि सौरभ के सहयोग से उसके साले रोहित तिवारी ने जबलपुर स्थित बालसागर तालाब की जमीन खुर्द-बुर्द कर कॉलोनी काटकर 139 आलीशान बंगले तैयार किये जा चुके है। इस कॉलोनी का नाम न्यू शास्त्रीनगर है। यहय खसरा नम्बर 662 पर है।
50 एकड़ से अधिक जगह में बनी इस कॉलोनी में 193 आलीशान बंगले तैयार किये जा चुके है। नगर निगम इस कॉलोनी को अवैध घोषित किया जा चुका है। वर्ष 2023 में प्रशासन और नगरनिगम का अमला इस कॉलोनी के मकानों को तोड़ने पहुंचा था। तब रोहित ने अपनी हाई प्रोफाइल अप्रोच का उपयोग कर अमले को लौटा दिया था। आपको बता दें कि शरद और चेतन से शनिवार की सुबह 11 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक पूछताछ की गयी।
गोल्डन कार का सिर्फ रजिस्ट्रेशन मेरे नाम-चेतन
लोकायुक्त कार्यालय में लगातार चौथे दिन चेतन से भी पूछताछ की गई। हालांकि, छुट्टी होने के कारण कार्यालय में केवल केस के इन्वेस्टिगेटर डीएसपी वीरेंद्रसिंह सहित उनकी टीम मौजूद रही। 6 जवान बाहरी सुरक्षा में तैनात रहे। साढ़े तीन घंटे की पूछताछ में चेतन और शरद को एक ही कमरे में रखा गया था। चेतन से मुख्य तौर पर मेंडोरी के जंगल में मिली सोने से लदी कार के संबंध में पूछताछ की गई। चेतन ने बताया कि इनोवा कार का रजिस्ट्रेशन मेरे नाम था। इसे सौरभ खुद यूज करता था। इस कार को चलाने के लिए उसका एक प्राइवेट ड्राइवर था। कार में सोना मिलने के बाद से ही ड्राइवर अंडरग्राउंड है। चेतन के बताए नाम और पते के आधार पर लोकायुक्त इस इनोवा को चलाने वाले ड्राइवर से पूछताछ करेगी।
करीबी रिश्तेदारों से भी होगी पूछताछ
सौरभ शर्मा की रिमांड खत्म होने के बाद लोकायुक्त उसके करीबी रिश्तेदारों से पूछताछ करेगी। इसमें उसकी मां, पत्नी, मौसेरे जीजा, जबलपुर में रहने वाले साले सहित करीब 18 लोग शामिल हैं। इन सभी लोगों का अचल संपत्तियों से कनेक्शन जुड़ रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *