सीपीएम नेता सीताराम येचुरी का निधन
नई दिल्ली. मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी सीपीआई (एम) के महासचिव सीताराम येचुरी का निधन हो गया है। उन्होंने 72 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। सीताराम येचुरी दिल्ली के एम्स के आईसीयू में भर्ती थे। पार्टी की तरफ से कहा गया है कि हमें बहुत दुःख के साथ बताना पड़ रहा है कि सीपीआई -एम महासचिव हमारे कॉमरेड सीताराम येचुरी का 12 सितम्बर की दोपहर 3.03 बजे नई दिल्ली एम्स में अंतिम सांस ली। वे श्वसन तंत्र के संक्रमण से पीडि़त थे। जिसकी वजह से जटिलतायें पैदा हो गयी थी।
इस दुःख की घड़ी में येचुरी के परिवार ने शिक्षण रिसर्च के िलये सीताराम येचुरी के पार्थिव शरीर को एम्स नई दिल्ली को दान करने का फैसला किया है।

