सऊदी अरब एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक, यात्री विमान क्षतिग्रस्त, 8 गंभीर रूप से घायल
दुबई. अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद अब सऊदी अरब से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि सऊदी अरब स्थित एक एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला किया गया है। इस हमले में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जबकि एक यात्री विमान पूरी तरह से क्षतिग्रसत हो गया है।
सऊदी अरब के मुताबिक यह ड्रोन हमला यमन के हूती विद्रोहियों ने किया है। यमन में हूती विद्रोहियों के खिलाफ जारी जंग के बीच अब सऊदी अरब के एयरपोर्ट को निशाना बनाया गया है। बता दें कि काफी लंबे समय से हूती विद्रोही और सऊदी अरब की सेना के बीच यमन में जंग चल रहा है। इस ड्रोन हमले की जिम्मेदारी किसी भी संगठन ने नहीं ली है। पिछले 24 घंटों में यह दूसरी बार है जब इस तरह का हमला किया गया है। इससे पहले किए गए हमले में भी एयरपोर्ट को ही निशाना बनाया गया था। पहले हमले की भी जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली।
मालूम हो कि सऊदी अरब और हूती विद्रोहियों के बीच 2015 से ही युद्ध जारी है। सऊदी के नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन के साथ यमन के हूती विद्रोहियों लगातार संघर्ष कर रहे हैं। वहीं इस बीच हूती विद्रोहियों ने कई बार सऊदी अरब के भीतर सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया है। विद्रोहियों के निशाने पर इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स भी हैं। इसके अलावा, सऊदी के महत्वपूर्ण तेल प्लांट्स को निशाना बना रहे हैं।

