श्रीनगर शहर में 10 किमी की बाइक रैली, अनुच्छेद 370 हटने के बाद यह नए दौर का कश्मीर है- राजाबाबू सिंह
भोपाल- राजा बाबू सिंह, एडीजी, मध्यप्रदेश पुलिस, अपने 4 साल के बीएसएफ कार्यकाल के बाद अभी हाल में राज्य कैडर में वापस लौटे हैं। उन्होंने चुराचांदपुर (मणिपुर), कश्मीर और बीएसएफ मुख्यालय दिल्ली में आईजी प्रशिक्षण के रूप में अपनी सेवाएं दी। आईजी बीएसएफ कश्मीर के रूप में, उन्होंने सभी अग्रिम चौकियों का दौरा किया और बल का नेतृत्व अग्रिम पंक्ति में रहकर किया। उन्होंने श्रीनगर शहर में 10 किमी की बाइक रैली, 25 किमी की साइकिल रैली का नेतृत्व स्वयं किया।
कश्मीर के इतिहास में पहली बार, उनके कार्यकाल में 31 अक्टूबर 2022 को राष्ट्रीय एकता दिवस शपथ का आयोजन डलझील के किनारे खुले में किया गया, जिससे दुनिया को यह संदेश दिया गया कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद यह नए दौर का कश्मीर है। विकास के रास्ते पर सरपट दौड़ रहा कश्मीर है, कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है, कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत एक और अखंड है। आईजी प्रशिक्षण के रूप में, उन्होंने कई पाठ्यक्रमों में सुधार किया और बीएसएफ प्रशिक्षण को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।
आज भी बीएसएफ के सभी रैंक और अधिकारी उनके योगदान को सम्मानपूर्वक याद करते हैं। यह उनकी दूसरी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति थी, इससे पहले उन्होंने आईटीबीपी में भी सेवा दी थी।

