शिवरात्रि पर झंडा बांधने को लेकर 2 समुदाय के बीच झड़प, गाडि़यां और दुकान की आग के हवाले के आगजनी और पथराव
हजारीबाग. झारखंड के हजारीबाग में शिवरात्रि का झण्डा और लाउडस्पीकर बांधने को लेकर 2 समुदायों के बीच झड़प हो गयी है। इस बीचय आगजनी और पथराव की बात भी सामने आयी है। सूचना मिलने पर पुलिस-प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंच गयी है। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है। झड़प को शांत कर दिया गया है।
यह घटना हजारीबाग के इचाक थाना इलाके में डुमरौन के हिन्दुस्तान चौक पर हुई है। ऐसा बताया जा रहा है कि एक समुदाय के लोग यहां शिवरात्रि पर झण्डा और चोंगा (लाउडस्पीकर) लगाने का प्रयास कर रहे थे। इस बीच ही 2 समुदायों में झड़प हो गयी। दोनों ओर तरफ से काफी पथराव हुआ। इस झड़प के दोरान 2 बाइक, एक गाड़ी, एक टेम्पों और कई दूसरी गाडि़यां को आग के हवाले कर दिया गया।
भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
ऐसा बताया जा रहा है कि उपद्रवियों ने एक दुकान को भी आग के हवाले कर दिया। झड़पमें कुछ लोगों को चोट भी पहुंची है। जिन्हें हजारीबाग सदर अस्पताल में उपचार के लिये भर्ती कराया गया है। हजारीबाग के एसपी ने बड़ी तादाद में पुलिस बल की तैनाती कर दी है।
झड़प के पुलिस ने की अपील
इस झड़प के बाद आईपीएस श्रुति अग्रवाल ने लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि फिलहाल शांति कायम कर ली है। लोगों को अच्छी तरह से त्यौहार मनाना चाहिये। सभी को मिलकर काम करना चाहिये। बिना मतलब लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिये।

