वनविभाग ने 300 बीघा जमीन अतिक्रमण से मुक्त कराई, 12 JCB जुटी थी फसल नष्ट करने के लिये, 100 कर्मचारियों ने हटाया अवैध कब्जा

शिवपुरी. वनविभाग ने शुक्रवार को वन भूमि पर अवैध कब्जा के विरोध में व्यापक स्तर सख्त कार्यवाही की गयी। इस अभियान के तहत 100से अधिक कर्मचारियों, 12 जेसीबी मशीनों और 2 ट्रैक्टर-कल्टी वैटरों की सहायता से 300 बीघा वनभूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है। यह कार्यवाही सामान्य वन मंडल शिवपुरी अंतर्गत वन परिक्षेत्र करैरा की सबरेंज अमोला, उत्तर, वीट बांसगढ़ के कक्ष क्रमांक आर एफ-444 एवं आरएफ 445 बरूआ नाला में की गयी है।
शिकायतों के आधार पर विधिवत जांच की गयी और अतिक्रमणकारियों के खिलाफ बेदखली आदेश जारी किया गया। इसकेबाद अतिक्रमण निरोधी अभियान के तहत 100 से अधिक वन कर्मचारी, राजस्व विभाग और पुलिस विभाग की ज्वॉइंट टीम मौके पर पहुंची। कार्यवाही के दौरान 121 जेसीबी मशीनों और 3 ट्रैक्टर-कल्अीवेटरों की मदद से खड़ी फसल को नष्ट किया गया और पूरी वनभूमि को कब्जा मुक्त कराया गया। भविष्य में दोबारा रोकने के उद्देश्य से घटनास्थल पर कंटूर ट्रेंच भी खुदवाई गयी। यह पूरी कार्यवाही वनमंडलाधिकारी शिवपुरी सुधांशु यादव के निर्देशन में तथा उप वनमंडलाधिकारी करैरा आदित्य शांडिल्य ने कराई है। इस अभियान के दौरान लक्ष्मण सिंह मीणा, गोपालसिंह जाटव एवं ऋषभ बिसारिया भी मौजूद रहे। वन विभाग ने बताया है कि भविष्य में मुकत कराई गयी। इस वन भूमि पर वृहद स्तर पर पौधारोपण करेंगे।
जानकारी के अनुसार, सूवेलाल ठाकुर, चतुर ठाकुर, देवेंद्र ठाकुर, चन्दू ठाकुर, भाव सिंह, राजेन्द्र सिंह गुर्जर (निवासी सिलानगर), रामा कुशवाहा (निवासी बांसगढ़), बृजभान ठाकुर, बल्लू (निवासी सोन्हर), जगदीश सिंह ठाकुर (निवासी आमोलपठा) सहित अन्य सहयोगियों द्वारा इस वन भूमि पर लंबे समय से अवैध कब्जा कर खेती की जा रही थी। वन विभाग को इस संबंध में लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं।

