रेलवे ने 24 जनवरी तक रद्द की ये 21 ट्रेनें, यहां देखिए पूरी लिस्ट
नई दिल्ली. रेलवे ने 24 जनवरी तक रद्द की जाने वाले ट्रेनों की लिस्ट जारी की है। जानकारी के अनुसार उत्तराटिया-परिवहन नगर-आलमबाग बाईपास लाइन और लखनऊ-आलमनगर खंड पर आलमनगर-परिवहन नगर मार्ग पर कम से कम 22 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इस मार्ग पर प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य करेगा। इस रूट पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। वैसे भी कोरोना महामारी के कारण ट्रेनों में आवाजाही कम है। ऊपर से खराब मौसम के कारण भी यातायात प्रभावित है। यहां देखिए 16 जनवरी से 24 जनवरी तक रद्द रहने वाली 21 ट्रेनों की पूरी लिस्ट, उत्तर रेलवे की ओर से ट्वीट कर जानकारी दी गई कि उत्तराटिया-परिवहन नगर-आलमबाग बाईपास लाइन और लखनऊ-आलमनगर खंड पर आलमनगर-परिवहन नगर (9.09 किमी) के दोहरीकरण के संबंध में प्री नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ट्रेनें रद्द कर दी जाएंगी।
अर्चना एक्सप्रेस 18 जनवरी को
अर्चना एक्सप्रेस 19 जनवरी को
हावड़ा-अमृतसर (पंजाब) मेल 16 जनवरी से 22 जनवरी तक
अमृतसर-हावड़ा मेल 17 जनवरी से 24 जनवरी तक
कोलकाता-जम्मू तवी एक्सप्रेस 19 जनवरी से 22 जनवरी तक
जम्मू तवी-कोलकाता एक्सप्रेस 21 जनवरी से 24 जनवरी तक
गंगा सतलुज एक्सप्रेस 15 जनवरी से 22 जनवरी तक
गंगा सतलुज एक्सप्रेस 17 जनवरी से 24 जनवरी तक
टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस 20 से 22 जनवरी तक
टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस 18 जनवरी, 21 जनवरी, 23 जनवरी और 24 जनवरी को
त्रिवेणी एक्सप्रेस 18, 20, 22 और 23 जनवरी को नहीं चलेगी
शाहजहांपुर से लखनऊ 18 जनवरी से 23 जनवरी तक
बालमऊ-लखनऊ चारबाग एक्सप्रेस 18 जनवरी से 23 जनवरी तक नहीं चलेगी
लखनऊ-शाहजहांपुर ट्रेन 18 जनवरी से 23 जनवरी तक
लखनऊ-शाहजहांपुर ट्रेन 18 जनवरी से 23 जनवरी तक
झांसी लखनऊ इंटरसिटी ऑपरेशन 18 जनवरी से 23 जनवरी
लखनऊ – झांसी इंटरसिटी ऑपरेशन 18 जनवरी से 23 जनवरी
सीतापुर सिटी से कानपुर ट्रेन 18 जनवरी से 23 जनवरी तक
कानपुर से सीतापुर सिटी ट्रेन 18 जनवरी से 23 जनवरी तक
लखनऊ-कासगंज अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 18 जनवरी से 23 जनवरी तक
कासगंज-लखनऊ अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 18 जनवरी से 23 जनवरी तक

