ग्वालियर. शुक्रवार को 2 दिवसीय दौरे पर आये ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राहुल गांधी के ईडी के छापे की आशंका वाले बयान पर कहा कि यह लोग बहकाने की राजनीति कर रहे हैं। देश को नकारात्मक सोच से भटका रहे हैं। कांग्रेस भाई-भाई को लड़ाने का काम करते हैं। इसलिये कांग्रेस पार्टी की हालत देश में खराब हो चुकी है। कांग्रेस पार्टी दूसरे पर आरोप लगाने से पहले अपने गिरेबान में झांक कर देखें।
वहीं, ज्यातिरादित्य सिंधिया के कार्यक्रम का शेड्यूल जा जारी हुआ था। उसमें एक खास बात देखने को मिली उसमें उनके 2 दिवसीय दौरे में ग्वालियर शहर विकास कार्यो का निरीक्षण और समीक्षा थी। जिसमें लिखा गया कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के कार्यक्रम में स्थानीय सांसद भारतसिंह कुशवाह मौजूद नहीं रहेंगे। सांसद भारत सिंह कुशवाह को साथ रहने के लिये कहा था परन्तु वह अपनी पूर्व निधा्ररित व्यवस्था के वजह से शामिल नहीं पा रहे हैं।
ग्वालियर पहुंचने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया राजमाता विजयाराजे सिंधिया टर्मिनल एयरपोर्ट पर एक पत्रकारवाता्र ली है। इस बीच श्री सिंधिया ने कहा है कि मोदी सरकार ने पिछले दिनों में ग्वालियर को एक हजार करोड़ रूपये से अधिक विकास कार्य की सौगात दी है। कल पीएम नरेन्द्र मोदी केबिनेट ने 4 राष्ट्रीय हाईस्पीड रोड कॉरिडोर परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इनमें ग्वालियर से आगरा के बीच 6 लेन हाईस्पीड कॉरिडोर भी शामिल है। इस एक्सप्रेस वे का निर्माण मौजूदा ग्वालियर-आगरा नेशनल हाइवे से लगभग 6 किमी दूरी पर होगा और इसके बनने के बाद आगरा ग्वालियर की मौजूदा दूरी 121 किमी से घटकर 11.4 किमी रह जायेगी।
आपको बता दें कि आगरा-ग्वालियर हाईवे से अभी दोनों शहरों के बीच की यात्रा ढाई घंटे में पूरी होती थी। लेकिन अब आगरा-ग्वालियर हाइवे रोड कॉरिडोर बनने के बाद यह यात्रा महज एक घंटे की रह जायेगी। ग्वालियर चम्बल संभाग में रीजनल इंवेस्टर सबमिट होने जा रही है। इसमें नये उद्योग आयेंगे। मुख्यमंत्री मोहद यादव ने डेट और आने की स्वीकृति दे दी है। इसके साथ ही सिंधिया ने कहा है कि गवालियर-चम्बल के जनजन की ओर से पीएम को धन्यवाद, पीएम के के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार जनता के प्यार को ब्याज सहित चुकाने की कोशिश करेगी।