Latestराज्यराष्ट्रीय

राजस्थान में सूर्यनगरी एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतरे, 3 डिब्बे पलटे

पाली. राजस्थान में पाली जिले के बोमादडा गांव के पास सोमवार सुबह करीब साढ़े 3 बजे सूर्यनगरी सुफरफास्ट ट्रेन पटरी से उतर गई। ट्रेन के 3 डिब्बे पलट गए, जबकि 11 डिब्बे पटरी से उतर गए। गनीमत रही कि हादसे में फिलहाल किसी तरह की जनहानि की खबर नहीं है। मौके पर भारी संख्या में रेलवे, पुलिस और प्रशासनिक अफसर पहुंच चुके हैं। हादसे के कारण की जांच की जा रही है। हादसे से यात्री बुरी तरह घबरा गए। ट्रेन से अपना सामान निकाल कर पटरी-पटरी पैदल ही आगे जाते नजर आए।

बोमादरा गांव के निकट हादसा हो गया
सूर्यनगरी एक्सप्रेस बांद्रा (मुंबई) से जोधपुर आ रही थी। रात 2 बजकर 48 मिनट पर मारवाड़ जंक्शन पहुंची थी। यहां से 3 बजकर 9 मिनट पर पाली के लिए रवाना हुई, इसी बीच बोमादरा गांव के निकट हादसा हो गया। ट्रेन के एस3 से एस5 डिब्बे पूरी तरह पलट गए। हादसे के समय ज्यादातर यात्री नींद में थे। हादसे में एक महिला गंभीर घायल हो गई, उसे हॉस्पिटल पहुंचाया गया। फौरन मौके पर राहत और बचाव शुरू किया गया। ट्रेन में कुल 26 डिब्बे थे।

घटना के बाद रेलवे ने हेल्प लाइन नंबर जारी किए
ट्रेन हादसे के बाद रेलवे ने हेल्प लाइन नंबर जारी कर दिए हैं। इसमें जोधपुर के लिए लोग 0291-2654979 (1072), 0291-2654993, 0291-2624125, 0291-2431646 पर संपर्क कर सकते हैं। वहीं, पाली के लोग 0293-2250324 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके साथ ही उत्तर पश्चिम रेलवे ने जोधपुर रूट की 12 ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *