Newsराष्ट्रीय

यूपी में एसटीएफ ने खूंखार आतंकी दबोचा, कब्जे से मिला तबाही का समान और पाकिस्तान से सीधा कनेक्शन

कोशांबी. यूपी एसटीएफ और पंजाब पुलिस को ज्वॉइंट ऑपरेशन में बड़ी सफलता मिली है। गुरूवार की सुबह यूपी के कोशांबी जिले में बब्बर खालसा इंटरनेशल (बीकेआई) के एक सक्रिय आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) और एसआईएस मॉड्यूल के सक्रिय आतंकवादी, पंजाब के अमृतसर निवासी लाजर मसीह को यूपी एसटीएफ और पंजाब पुलिस के संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया गया।
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार गिरफ्तार आतंकवादी लाजर बब्बर इंटरनेशनल (बीकेआई) के जर्मन आधारित मॉड्यूल के प्रमुख स्वर्ण सिंह उर्फ जीवन फौजी के लिये काम करता है और पाकिस्तान स्थित आईएसआई के गुर्गो के साथ सीधे संपर्क में है। यूपी एसटीएफ ने बताया है कि आतंकी के पास से 3 सक्रिय हैंड ग्रेनेड, 2 डेटोनेटर, 13 जिन्दा कारतूस और एक विदेशी पिस्तौल सहित अवैध हथियार और संदिग्ध विस्फोटक पदार्थ (सफेद रंग का पाउडर) आरोपी के कब्जे से जब्त किया गया है। इसके अलावा गाजियाबाद के पते वाला आधार कार्ड, एक मोबाइल फोन (बिना सिम कार्ड) मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *