Uncategorized

यातायात पुलिस ने कलर कोडिंग का उल्लंघन करने पर 17 ई-रिक्शा जब्त 

कलर कोडिंग का पालन कर यातायात को बेहतर बनाने में करें सहयोग – कलेक्टर
ग्वालियर – शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के उद्देश्य से कलेक्टर रुचिका चौहान की पहल पर शहर के ई-रिक्शा को कलर कोडिंग के माध्यम से समय निर्धारित कर संचालन करने की व्यवस्था की गई है। इसके बेहतर परिणाम भी सामने आए हैं। शहर के व्यस्ततम क्षेत्रों में ई-रिक्शा की कोडिंग से यातायात में सुधार हुआ है और आम जनों ने भी इसे महसूस किया है। कलर कोडिंग ई-रिक्शाओं का संचालन सख्ती से हो, इसके दिशा-निर्देश यातायात पुलिस को भी दिए गए हैं।
यातायात पुलिस को नियमित चैकिंग कर ई-रिक्शा कलर कोडिंग कर पालन कराने को कहा है। शहर के कुछ ई-रिक्शा संचालकों द्वारा कलर कोडिंग का पालन न करने पर यातायात पुलिस द्वारा सघन चैकिंग के दौरान 17 ई-रिक्शाओं को नियम का उल्लंघन करने पर जब्त करने की कार्रवाई की गई है। सभी ई-रिक्शा चालकों से अपील की है कि वे यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिये जिला प्रशासन द्वारा की गई कलर कोडिंग व्यवस्था में सहयोग करें और यातायात को बेहतर बनाने में अपना योगदान दें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि नियमों का पालन न करने पर यातायात पुलिस द्वारा वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet holiganbet holiganbet giriş holiganbet holiganbet meritking meritking giriş meritking güncel giriş holiganbet holiganbet giriş kingroyal kingroyal giriş casibom casibom giriş casibom güncel giriş kingroyal güncel giriş holiganbet güncel giriş kulisbet meritking perabet perabet giriş betcio betcio giriş holiganbet holiganbet giriş casinoroyal jojobet holiganbet 1win bahiscasino romabet jojobet casinolevant holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş wbahis holiganbet kingroyal