मुरम खदान में दबने से 7 मजदूरों की मौत
जगदलपुर. छत्तीसगढ़ के जगदलपुर बड़ा हादसे की खबर आ रही है। नगरनार थाना के अंतर्गत मालगांव में मुरम खदान में दबने से 7 मजदूरों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मृतकों में छह महिलाएं और एक पुरुष है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में कई और मजदूरों के दबे होने की आशंका है। जिला प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत और बचाव में जुट गई है। घटनास्थल पर जेसीबी से मलबा हटाया जा रहा है। मौके पर पहुंची जिला प्रशासन की टीम ने बताया कि नगरनार थाने के छुईखदान में सात मजदूरों की मौत हो गई है। राहत और बचाव का कार्य जारी है।

