मुझे चुनाव नहीं लडने के लिये मंत्री ने 5 करोड़ रूपये का ऑफर दिया
श्योपुर. विजयपुर सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी सरकार के मंत्री रामनिवास रावत को चुना में परास्त कर विधायक बने कांग्रेस मुकेश मल्होत्रा ने बड़ा खुलासा किया है चुनाव परिणाम आने के 5वें दिन मुकेश मल्होत्रा भोपाल पहुंचे। जहां उन्होंने रामनिवास रावत पर बहुत ही गम्भीर आरोप लगाये है। मुकेश मल्होत्रा ने आरोप लगाया है कि बीजेपी और रामनिवास रातव ने चुनाव जीतने के लिये हर हथकंडा अपनाया है। डराया, धमकाया और करोड़ों रूपये का ऑफर भी मुझे दिया गया।

