Uncategorized

मुख्यमंत्री ने ऊर्जा मंत्री के भ्राता देवेन्द्रसिंह तोमर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर  शोक संतृत्प परिवार को ढाढस बंधाया   

ग्वालियर – डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर में न्यू कॉलोनी कांचमिल हजीरा स्थित ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्नसिंह तोमर के निवास पर पहुँचकर उनके ज्येष्ठ भ्राता देवेन्द्रसिंह तोमर के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने स्व. देवेन्द्रसिंह तोमर के चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि प्रदान की। साथ ही शोक संतृप्त परिवार को ढाढस बंधाया और सांत्वना प्रदान की। जिले के प्रभारी तुलसीराम सिलावट भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ स्व. देवेन्द्र तोमर को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुँचे।
देवेन्द्र सिंह तोमर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका सम्पूर्ण जीवन जन सेवा के प्रति समर्पित रहा। वे तीन बार नगर निगम परिषद में पार्षद और नेता प्रतिपक्ष रहे और वे जनता में अत्यंत लोकप्रिय थे। उनका असमय निधन हम सबके लिए अपूरणीय क्षति है और हमेशा उनकी कमी महसूस होगी।
ऊर्जा मंत्री के बड़े भाई देवेन्द्र सिंह तोमर का गत 8 दिसम्बर की रात भोपाल के चिरायु हॉस्पिटल में इलाज के दौरान निधन हो गया था। स्व. देवेन्द्र सिंह तोमर अपने पीछे मां और पत्नी के अलावा ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर सहित दो भाई, एक पुत्र, एक विवाहित बेटी व दो भतीजे और एक भतीजी के रूप में भरा-पूरा परिवार छोड़कर गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet matbet giriş pokerklas perabet betpas maximcasino pashagaming pashagaming egebet casibom casinolevant virusbet ultrabet grandpashabet royalbet nakitbahis matbet kralbet perabet perabet giriş meritbet meritbet giriş