महिला सूबेदार से भिड़े मोटरसाईकिल सवार, स्वयं को अधिकारी बताकर दी धमकी, सुबह तक हाईकोर्ट से ऑर्डर लाकर हटवा दूंगा
ग्वालियर. महाराज बाडछ़े पर रविवार की शाम यातायात चैकिंग के दौरान एक हाइवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। रॉंग साइड से मोटरसाईकिल चला रहे 2 युवकों को महिला ट्रैफिक सूबेदार वंदना रारवत ने रोका तो युवक भड़क गये। उन्होंने स्वयं को सीआरआई का स्पेशल ऑफिसर बताते हुए महिला अधिकारी को धमकाया और कहा-सुबह तक हाईकोर्ट का ऑर्डर लाकर तुम्हें हटवा दूंगा।युवक सड़क पर बैठ गये और हंगामा करने लगे। वहां मौजूद लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
चालान काटा तो युवकों ने किया हंगामा
घटना शाम 6 बजे के आसपास की है। महिला ट्रैफिक अधिकारी वंदना रावत महाराज बाड़े पर चैकिंग कर रही थी। तभी एक बाइक पर सवार 2 युवक रॉन्ग साइड से आते हुए दिखाई दिये। जब उन्हें रोका गया तो दोनों बहस करने लगे। एक युवक ने स्वयं को अधिकारी बताते हुए धमकाना शुरू कर दिया। महिला अधिकारी ने हंगामे के बावजूद नियमों का पालन करते हुएा युवक का 500 रूपये का चालान काटा। चालान कटते ही युवक सड़क पर बैठ गया और चौराहा पर यातायात जाम करने की कोशिश की।
बाद में मांगी माफी
ळंगाम के बाद युवक ने अपनी गलती मानते हुए माफी मांग ली। हालांकि पुलिस ने पूरे मामले की जांच कर रही है और अगर किसी ने फर्जी अधिकारी बनकर धमकाया हैतो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी।
35 सेकेंड का वीडियो, जांच के निर्देश
घटना का 35 सेकेंड का वीडियो वायरल होते ही पुलिस अधिकारियों तक पहुंच गया। एएसपी निरंजन शर्मा ने कहा कि युवक ने महिला पुलिस अफसर से बदसलूकी की और खुद को अफसर बताया। महिला सूबेदार ने बहादुरी से काम लेते हुए चालान किया। अब वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है।

