Newsराष्ट्रीय

महाकुंभ में महाशिवरात्रि पर उमड़ रही श्रद्धालुओं का सैलाब, 26 किमी तक लगा गाडि़यों का जाम

प्रयागराज. महाकुंभ में 26 फरवरी यानी कि महाशिवरात्रि के दिन अंतिम स्नान है। ऐसे में श्रद्धालुओं के बीच संगम में पुण्य की डुबकी लगाने की होड़ मच गयी है। जिसके चलते यहां बड़ी संख्या में भीड़ बढ़ रही है। 23 फरवरी को मेला खत्म होने से पहले का अंखिरी वीकेंड हे। ऐसे में रविवार को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुण्य की डुबकी लगाने पहुंचे हैं। हालांकि इस दौरान उन्हें जाम का सामना करना पड़ रहा है।
26 किमी तक लगा लम्बा जाम
प्रयागराज महाकुंभ में लोग अपने पर्सनल वाहन से भी पहुंचे हैं। जिसके चलते यहां लगभग 25 किमी का जाम लग गया है। ऐसे में वाहन सड़क पर रेंगे रहे हैं। जाम के चलते सबसे अधिक बुजुर्ग, बच्चों और महिलाओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
पुलिस प्रशासन मुस्तैद, ड्रोन से की जा रही निगरानी
महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है. प्रयागराज जोन के आईजी प्रेम गौतम, एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एएसपी राजेश सिंह सहित भारी पुलिस बल हाईवे पर ट्रैफिक को व्यवस्थित करने के लिए तैनात किया गया है. ट्रैफिक नियंत्रण और सुरक्षा के लिए पुलिस द्वारा हाईवे की ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *