मयूर मार्केट स्थित बेकरी में लाग, देर रात पहुंची फायरब्रिगेड की 3 गाडि़यां, काबू पाने में लगे 3 घंटे
ग्वालियर. थाटीपुर मयूर मार्केट में एक बेकरी -कम- कैफेटैरिया में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात को आग लग गयी। स्थानीय लोगों ने रात 1 बजे पुलिस और फायरब्रिगेड को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गकाडि़यां घटनास्थल के लिये रवाना हुई और लगभग 3 दमकल गाडि़यां ने पानी डालकर आग पर काबू पाया।
सेमवार की सुबह 4 बजे तक आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका। यह घटना मयूर मार्केट स्थित गुप्ता डेयरी के पास की है। आग के आसपास की दुकानों को भी नुकसान हुआ है। आग लगने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। लेकिन दमकल कर्मियों के अनुसार यह शॉर्ट सर्किट के कारण से लगी हो सकती है।
क्या है मामला
नगर निगम उपायुक्त और दमकल दस्ते के नोडल ऑफिसर सत्यपाल सिंह चौहान ने बताया कि रात 1 बजे कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि थाटीपुर में एक कैफेटेरिया और बेकरी में आग लग गई है। सूचना मिलते ही सबसे पहले मुरार से एक दमकल वाहन भेजा गया। इसके बाद दीनदयाल नगर, महाराज बाड़ा और मुख्यालय से भी एक-एक दमकल वाहन भेजे गए।
मुरार से पहुंची दमकल आग बुझाने का काम शुरू कर चुकी थी, तब तक अन्य तीन गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं। उस समय आग की लपटें तेजी से उठ रही थीं। दमकल दस्ते ने तीनों गाड़ियों से आग बुझाने का प्रयास किया और आखिरकार आग पर काबू पा लिया गया। जिस इमारत में ये दुकानें थीं, वह अशोक जैन की बताई जा रही है। इस इमारत में अमित माहौर का कैफेटेरिया और माधव की बेकरी संचालित हो रही थी। दोनों दुकानों में रखा सारा फर्नीचर और सामान आग में जलकर खाक हो गया।
आसपास की दुकानों में भी लग थी आग
आग की लपटें इतनी तेज थी कि आसपास की रहवासी घबरा गये। लोगों को डर था कि कहीं आग आसपास के मकानों में और दुकानों को भी अपनी चपेट में न ले ले। इसी वजह से कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आये थे। जब आग पर काबू पाया गया, तब जाकर स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। उपायुक्त सत्यपाल सिंह चौहान ने बताया कि सूचना मिलते ही मुरार क्षेत्र फायरब्रिगेड को तत्काल घटनास्थल पर भेजा गया। जब तक अन्य गाडि़यां पहुंची। मुरार की दमकल ने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिये थे। जिससे आग अधिक फैल नहीं पायी।

