भोपाल में परिवार को धमकाने वाले शाहिद खान पर कार्रवाई, शाहिद कबाड़ी का घर ध्वस्त किया
भोपाल. भोपाल में एक परिवार को धमकाने वाले शाहिद कबाड़ी पर जिला प्रशासन और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। उसके मकान को जेसीबी से जमींदोज कर दिया गया। वह परिवार को घर छोड़ने के लिए परेशन करता था। आए दिन मारपीट और घर पर पत्थर फेंकने की घटनाएं भी होती थीं। तंग आकर मां-बेटियों ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग से गुहार लगाई इसके बाद कार्रवाई की गई। दोपहर में बिहारी मोहल्ले में शाहिद कबाड़ी के घर को जेसीबी से तोड़ी दिया गया। उसकी कबाड़ की दुकान पर भी कार्रवाई की गई। कार्रवाई का विरोध भी किया गया लेकिन भारी पुलिस बल के आगे उनकी एक न चली।
क्या है पूरा मामला
बिहारी मोहल्ले में बद्रीप्रसाद और सुशील पाराशर का परिवार रहता है और उनकी दो बेटियां और एक बेटा है। सुशीला ने बताया कि 30 साल से यहां रह रहे है। घर के सामने ही शाहिद की कबाड़ की दुकान है। वह घर हथियाना चाहता था ताकि मकान की जगह पर कबाड़ रख सके लेकिन हम यहां से नहीं जाना चाहते है। करीब 5 साल पहले किराने की दुकान खोली थी जो शाहिद के घर से बंद कर दी। शाहिद अक्सर विवाद करता है। जान से मारने की धमकियां भी देता है इसलिए बेटे का नागपुर में रिश्तेदार के यहां भेज दिया। 17 मार्च को कई लोगों ने घर पर पत्थरबाजी भी की। वहीं 25 मार्च को शाहिद समेत अन्य लोग घर में घुस गए और उन्होंने अभद्रता और मारपीट की। पुलिस ने भी अब तक शाहिद के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई नहीं की। इससे उसके हौंसले बढ़ गए थे इसलिए मंत्री विश्वास सारंग से शिकायत की इसके बाद यह कार्रवाई की गई। ऐशबाग पुलिस ने शाहिद के विरुद्ध मारपीट समेत धमकाने पर मामला दर्ज किया है। पीड़ित परिवार की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई।

