भाजपा सरकार अपने वादे पर कायम रहेगी, POK को भी आजाद कराएंगे
नई दिल्ली. केंद्रीय मंत्री जीतेंद्र सिंह ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपने वादे पर कायम रहेगी और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (POJK) को आजाद करके भारत का हिस्सा बनाएगी। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बारे में कोई सोच भी नहीं सकता था, लेकिन सरकार यह कर दिखाया। वैसे ही सरकार POJK को भारत का अभिन्न हिस्सा बनाएगी। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जीतेंद्र सिंह ने जम्मू दौरे पर यह बयान दिया। वे वहां के कठुआ जिले में महाराज गुलाब सिंह के 20 फीट ऊंचे स्टैच्यू का अनावरण करने गए थे।
POK को आजाद कराना सरकार की जिम्मेदारी है
जीतेंद्र सिंह ने कहा- सरकार ने 1994 में एक रिजॉल्यूशन पास किया था, जिसमें इस बात पर जोर दिया गया कि पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के जिस इलाके पर कब्जा कर रखा है, उसे उन्हें तुरंत खाली कर देना चाहिए। यह हमारी जिम्मेदारी है कि POJK को आजाद कराया जाए।

