Uncategorized

बुजुर्ग महिला की लूटी चेन, बेटी बोली कि युवक संदिग्ध और वहीं चेन लूट कर भाग गया

ग्वालियर. बहोड़ापुर इलाके में शनिवार की रात एक मोटरसाईकिल सवार बदमाश ने 61 वर्षीय महिला के गले से सोने की चेन छीन ली। महिला अपनी बेटी के घर से वापिस लौट रही थी। घर के दरवाजे पर ही पहुंची थी। तभी यह घटना घटित हुई। घटना के वक्त उनकी बेटी भी साथ थी। जैसे ही बदमाश ने चेन छीनी तो बेटी ने उसका पीछा किया। लेकिन दौड़ते समय वह गिर गयी और वह चोटिल हो गयी।
महिला का नाम गीता देवी है विनय नगर सेक्टर 4 में रहती है। उनके घर के पास ही उनकी बड़ी बेटी का घर है। गीता देवी रात को बेटी के घर से लौट रही थी। रास्ते में उन्होंने एक मोटरसाईकिल सवार युवक को खड़ाा देखा और बेटी से कहा हि यह संदिग्ध लग रहा है। सावधान रहना। लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि वही मोटरसाईकिल सवार उनकी चेन छीन लेगा।
घटना के बाद गीता देवी ने शोर मचाया, तभी बेटी ने बदमाश के पीछे दौड़ लगाई। लेकिन गिरने से वह घायल हो गई। सूचना मिलने पर बहोड़ापुर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाश को पकड़ने के लिए इलाके में नाकाबंदी की, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस आस-पास के CCTV कैमरे चेक कर रही है और महिला ने जो हुलिया बताया है, उसी के आधार पर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al pashagaming perabet perabet giriş pashagaming giriş safirbet safirbet giriş betasus betasus giriş virüsbet virusbet medusabahis medusabahis giriş grandpashabet grandpashabet giriş jojobet jojobet giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş matbet matbet giriş slot oyna