डिप्टी सीएम के काफिले पर पथराव, दोपहर 3 बजे तक 53.77 मतदान, समस्तीपुर मतदान केन्द्र के बाहर लम्बी लाइनें

लखीसराय. बिहार चुनाव के पहले चरण में लखीसराय से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की तरफ से भाजपा के उम्मीदवार विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव की घटना सामने आयी है। नीतीश कुमार की अगुवाई वाली सरकार में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने अपने काफिले पर पथराव और गोवर फेंके जाने का आरोप लगाया हे।

उन्होंने दावा किया है कि यह हमला राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के समर्थकों ने बूथ कैप्चरिंग की कोशिश के दौरान किया। विजय सिन्हा ने घटना के लिये आरजेडी पर हमलाबोल और लखीसराय के एसपी को भी निशाने पर रखा। विजय सिन्हा ने लखीसराय के एसपी को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि यहां पर एसपी एकदम कायर और कमजोर है। मामला लखीसराय विधानसभा इलाके के मतदान केन्द्र नम्बर 404 और 405 के नजदीक आक्रोशिश लोगों ने उनका काफिला रोक दिया।

पटना. बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बुधवार की सुबह 7 बजे से 18 जिलों की 121 सीटों पर स्थानीय नागरिक मतदान कर रहे हे। इस राजनीतिक जंग में कुछ खास सीटें हैं।
यह सीटें हैं फोकस में
बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में अलीनगर, जहां से गायक मैथिली ठाकुर भाजपा टिकट पर चुनाव लड़ रही है। डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा की लखीसराय, जेडीयू के बाहुबली उम्मीदवार अनंत सिंह की मोकामा सीट, जिन्हें अपने विरोधी दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया और आरजेडी के उम्मीदवार दिवंगत मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब की रघुनाथपुर सीट है। इसके अलावा 122 सीटों पर मतदान के दूसरे चरण में 11 नवम्बर को मतदान किया जायेगा। इसके चुनाव परिणाम 14 नवम्बर को आयेंगे।
चुनाव आयोग ने मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं। मतदान केन्द्रों पर निगरानी के लिये कैमरे भी लगाये है। आयोग लाइन वेबकॉस्टिंग के माध्यम से सभी मतदान केन्द्रों की निगरानी करेगा। चुनाव आयोग के अनुसार, पहले चरण में 3 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोंगे करेंगे। जिनमें 1.88 करोड़ पुरूष, 1.76 करोड़ महिलायें और थर्ड जेंडर शामिल है। इस चरण में कई बड़े दिग्गजों की किस्मत का फैसला होगा।

