Uncategorized

बहन भाई के सोने की ज्वेलरी लेकर हुई फरार

ग्वालियर. एक भाई और मां के साथ बहन द्वारा धोखाधडी करने का मामला सामने आया है। जहां बहन मां के साथ 20 लाख रूपये से ज्यादा कीमत के 25 तौला सोने की ज्वेलरी बैंक के लॉकर में रखने के नाम पर लेकर फरार हो गयी है। घटना का पता उस समय चला जब बहन से संपर्क करने का प्रयास किया तो उसका कहीं पता नहीं चला।
जिसके बाद भाई थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की है। पुलिस ने बुधवार की रात को बहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
क्या है मामला
ग्वालियर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित नारायण विहार कॉलोनी गल्ला मंडी के पास निवासी जय प्रताप सिंह सिकरवार पुत्र नाथू सिंह सिकरवार ने थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि 24 अक्टूबर दिन के करीब 1:30 बजे उनकी बहन मोनिका उनकी मां के 25 तोला सोने के गहने सचिन तेंदुलकर मार्ग पर स्थित एचडीएफसी बैंक के लॉकर में रखवाने का झांसा देकर ले गई थी लेकिन मोनिका गहने लेकर भाग निकली है। बहन की धोखाधड़ी का पता उसे वक्त चला, जब वह वापस लौटकर घर नहीं आई तो उसे काफी तलाश किया, उसका फोन भी लगाया लेकिन उससे संपर्क नहीं हो पाया। पुलिस ने शिकायत पर धोखाधड़ी करने वाली बहन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *