पैदल जा रही महिला की चेन लूटने वाले दो लुटेरे गिरफ्तार
पकड़े गये लुटेरों से लूटी गई सोने की चेन तथा घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल की बरामद।
उक्त लूट की घटना का खुलासा करने पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा 10 हजार का इनाम घोषित किया था।
ग्वालियर फरियादिया इमारती शर्मा पत्नी मुन्ना लाल शर्मा निवासी प्रेम नगर पडाव ग्वालियर ने थाना पड़ाव पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 29.08.2024 को सुबह 6.00 बजे वह घर से अकेली पैदल घूमने गोपाल मंदिर फूलवाग जा जा रही थी, जैसे ही वह मोती मस्जिद और अम्बेडकर पार्क के बीच के रास्ते पर पहुंची तो पीछे से एक लड़का ने आकर मेरी गले की सोने की चेन (वजनी एक तौला करीवन) को झपट्टा मारकर छीनकर ले गय और डीडी माल की तरफ भाग गया।
दिन दहाड़े महिला के साथ हुई उक्त लूट की घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी के द्वारा उक्त घटना के अज्ञात आरोपी की पतारसी पर 10 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था
टीआई पड़ाव संतोष सिंह भदौरिया की टीम को उक्त लूट की घटना के अज्ञात आरोपी की पतारसी हेतु लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास के सैकड़ों सीसीटीव्ही फुटेज चेक किये गये जिसके आधार पर एक संदिग्ध कुणाल बाल्मिक को चिन्हित किया गया। 10 सितम्बर को चुन्नी का पुरा थाना पड़ाव क्षेत्र से उसे धरदबोचा। पकड़े गये संदिग्ध का नाम व पता पूछने पर उसने अपना नाम कुणाल बाल्मिक पुत्र छोटे लाल उम्र 18 साल निवासी चुन्नी का पुरा थाना पड़ाव जिला ग्वालियर बताया। पकड़े गये संदिग्ध से उक्त लूट की घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर चेन लूट की घटना करना स्वीकार किया। पकड़े गये आरोपी से चेन के दूसरे टुकड़े के संबंध में पूछताछ करने पर उसने बताया कि मेरे रिष्ते के मौसा के पास लूटी गई चेन का दूसरा टुकड़ा है जो कि उसके साथ घटना में शामिल था। पकड़े गये आरोपी ने बताया कि मेरा मौसा अभी आने वाला है। चेन का दूसरा टुकड़ा बरामद किया गया। मौसा का नाम व पता पूछने पर मुकेष कुषवाह पुत्र बंषीराम कुषवाह उम्र 35 साल निवासी पुरा बनवार थाना चीनोर जिला ग्वालियर बताया। घटना के समय मौसा टीव्हीएस राइटर मोटर साइकिल चला रहा था, जिसे भी पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से जप्त किया गया। कुल चार लोगों द्वारा संगठित होकर उक्त लूट की घटना कारित की थी।

