पीएस-5 का कांशी संदेश संगीत समारोह अवार्ड-2021 -संपन्न
ग्वालियर- डॉ.रावण वर्मा (प्रदेश अध्यक्ष पी. एस-5) की अध्यक्षता में, यूपी के पूर्व मंत्री माननीय दद्दुप्रसाद प्रसाद के मुख्यअतिथि में कांशी संदेश संगीत समारोह अवार्ड 2021 का सफल आयोजन स्थानीय तानसेन कला वीथिका पड़ाव में संपन्न हुआ। जिसमें मध्य प्रदेश तथा अन्य राज्यों के 28 मिशनरी कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी गई।
संगीत समारोह में प्रथम स्थान शुभम ने, द्वितीय स्थान निशा बौद्ध एवं तृतीय स्थान मंगल सिंह ने प्राप्त किया तथा प्रतिभागी सभी कलाकारों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश, संभाग जिला के पदाधिकारी उपस्थित रहे । मान्यवर कांशीराम साहब के जयंती पर केक काटकर मिस्ठान वितरण भी किया गया।

