Latestराज्यराष्ट्रीय

PM Modi की सुरक्षा में चूक- पंजाब में 15-20 मिनट तक फंसा PM Modi का काफिला, कार्यकर्ताओं का आरोप जगह जगह हमले हुए

पंजाब. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की पंजाब के फिरोजपुर रैली रद्द हो गई है. जानकारी के मुताबिक, गृह मंत्रालय ने एक बयान जारी करके बताया है कि पीएम की सुरक्षा में चूक के कारण फिरोजपुर की रैली रद्द की गई. नए कृषि कानूनों (New Agriculture Laws) के रद्द होने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी पहली बार पंजाब दौरे (PM Narendra Modi Punjab Visit) पर जाने वाले थे और फिरोजपुर के लिए रवाना भी हो गए थे, लेकिन सुरक्षा कारणों के चलते रैली रद्द करनी पड़ी.

बारिश को इसका कारण बताया गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिरोजपुर में होने वाली रैली रद्द कर दी गई है। बारिश को इसका कारण बताया गया है। हालांकि इस दौरान कई जगह हंगामा हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि उन पर जगह जगह हमले हुए। पुलिस ने भी रोकने की कोशिश की। वहीं पुलिस का आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ता अव्यवस्था फैला रहे हैं। इस बीच, केंद्रीय मंत्री अश्वनी शर्मा का आरोप पंजाब सरकार ने प्रधानमंत्री को सुरक्षा नहीं दे सकी। रैली रद्द करने की घोषणा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने मंच से की। उन्होंने कहा कि कुछ कारणों से पीएम नहीं आ सके हैं। यह रैली आगे होगी और पीएम मोदी आपसे मिलने जरूर आएंगे। दरअसल, पीएम मोदी विमान से भटिंडा पहुंचे। यहां से सड़क मार्ग से उनका काफिला रवाना हुआ, जिसे बीच में कुछ लोगों द्वारा कथिततौर पर रोक दिया गया। पीएम करीब 20 मिनट तक इंतजार करते रहे। इसके बाद दौरा रद्द कर दिया गया।

15-20 मिनट फ्लाईओवर पर फंसे रहे पीएम मोदी

बयान के अनुसार, ‘डीजीपी पंजाब पुलिस द्वारा आवश्यक सुरक्षा प्रबंधों की आवश्यक पुष्टि के बाद वह सड़क मार्ग से यात्रा करने के लिए आगे बढ़े. हुसैनीवाला में राष्ट्रीय शहीद स्मारक से लगभग 30 किलोमीटर दूर, जब पीएम का काफिला एक फ्लाईओवर पर पहुंचा, तो पाया कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने सड़क को अवरुद्ध कर दिया था. इसके बाद पीएम मोदी 15-20 मिनट फ्लाईओवर पर फंसे रहे. यह पीएम की सुरक्षा में एक बड़ी चूक थी.’

क्या था पूरा प्रोग्राम
कार्यक्रम के मुताबिक पीएम मोदी पंजाब के फिरोजपुर में 42,750 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखने आ रहे थे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार, पीएम दोपहर 1 बजे होने वाले कार्यक्रम के लिए फिरोजपुर पहुंचेंगे। हाल ही में समाप्त हुए किसान आंदोलन और इसी साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी का यह दौरा बहुत अहम माना जा रहा था। पीएम मोदी की इस रैली के जरिए भाजपा पंजाब में अपने चुनावी शंखनाद का आगाज करने जा रही थी।

परियोजनाओं की आधारशिला रखने वाले थे

पीएम मोदी जिन परियोजनाओं की आधारशिला रखने वाले थे, उनमें शामिल हैं- दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे, अमृतसर-ऊना सेक्शन और मुकेरियां-तलवाड़ा न्यू ब्रॉड गेज रेलवे लाइन को फोर लेन करना। प्रधानमंत्री फिरोजपुर में पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर) के उपग्रह केंद्र की आधारशिला भी रखेंगे, जो कि 490.5 करोड़ के बजट में बनाया जाएगा। इसमें 30 गहन देखभाल और उच्च निर्भरता बिस्तर शामिल होंगे। इसमें छोटे और बड़े ऑपरेशन थिएटर के साथ-साथ 10 क्लिनिकल स्पेशलिटी विभाग और पांच अन्य सहायक विभाग भी होंगे। यह इंटरनल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स, प्लास्टिक सर्जरी, न्यूरोसर्जरी, ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी, पीडियाट्रिक्स, ऑप्थल्मोलॉजी, ईएनटी और साइकियाट्री-ड्रग डी-एडिक्शन सहित 10 विशिष्टताओं में सेवाएं प्रदान करेगा। इसके अलावा, पीएम मोदी कपूरथला और होशियारपुर में दो नए मेडिकल कॉलेजों की आधारशिला भी रखेंगे, जिन्हें लगभग 325 करोड़ की लागत से और लगभग 100 सीटों की क्षमता के साथ विकसित किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet matbet holiganbet holiganbet giriş holiganbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş holiganbet kralbet deneme bonusu veren siteler casibom casibom bullbahis süperbetin superbetin meritking meritking giriş betturkey çorlu escort tekirdağ escort Extrabet Extrabet giriş Extrabet güncel bahsegel safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş tarafbet jojobet grandpashabet holiganbet jojobet grandpashabet betbey gameofbet betgit 1win betnano meritbet mariobet markajjbet queenbet betcio atlasbet tarafbet mariobet