पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का निधन, लंबी बीमारी के बाद दुबई में ली अंतिम सांस
नई दिल्ली. पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति और पूर्व सेना प्रमुख परवेज मुशर्रफ का निधन हो गया है। 79 वर्षीय मुशर्रफ लंबे समय से बीमार चल रहे थे और दुबई के अस्पताल में इलाज चल रहा था। पाकिस्तान ने मुशर्रफ के निधन की पुष्टि की गई है।
दिल्ली में जन्मे थे परवेज मुशर्रफ
मुशर्रफ का जन्म 11 अगस्त 1943 को दिल्ली में हुआ था और उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कराची के सेंट पैट्रिक हाई स्कूल में पूरी की थी। उन्होंने लाहौर के फॉरमैन क्रिश्चियन कॉलेज में उच्च शिक्षा प्राप्त की। 1999 से 2008 तक मुशर्रफ पाकिस्तान के राष्ट्रपति रहे। पद से हटने के बाद मुशर्रफ पर राजद्रोह का आरोप लगाया गया और 2019 में संविधान को निलंबित करने के लिए मौत की सजा दी गई। हालांकि बाद में उनकी मौत की सजा को निलंबित कर दिया गया था।

