Latestराज्यराष्ट्रीय

पनामा पेपर्स मामले में ED के सामने ऐश्वर्या राय पेश हुई, ससुर अमिताभ बच्चन भी जांच के दायरे में

मुंबई. पनामा पेपर्स मामले में बच्चन परिवार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आज बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय दिल्ली के लोकनायक भवन में ईडी के सामने पेश होने पहुंचीं। सूत्रों के मुताबिक ईडी के अधिकारी ऐश्वर्या के लिए सवालों की लिस्ट पहले ही तैयार कर चुके हैं। दरअसल पनामा पेपर्स मामले में भारत के करीब 500 लोगों के शामिल होने की बात सामने आई थी। इनमें नेता, अभिनेता, खिलाड़ी, बिजनेसमैन हर वर्ग के प्रमुख लोगों के नाम हैं। इन लोगों पर टैक्स की हेराफेरी का आरोप है। जिसको लेकर टैक्स अथॉरिटी जांच में जुटी हैं।

अभिषेक बच्चन भी हो चुके है जांच में शामिल
पनामा पेपर्स मामले की लंबे समय से जांच चल रही है। ईडी के अधिकारी देश की कई बड़ी हस्तियों को जांच में शामिल कर चुके हैं। इसी कड़ी में एक महीने पहले अभिषेक बच्चन भी ईडी कार्यालय में पहुंचे थे। वे कुछ दस्तावेज भी ईडी अधिकारियों को सौंपे चुके हैं। जल्द ही इस मामले में उनके पिता अमिताभ बच्चन को भी ईडी नोटिस देकर बुलाने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *