Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

पत्नी ने जब पति को गर्लफ्रेंड के साथ रंगे हाथों पकड़ा

ग्वालियर. पत्नी के सामने एक थानेदार की सारी की सारी थानेदारी निकल गयी। उसकी ही पत्नी ने फ्लैट में युवती के साथ पकड़ा गया और उसने जब अपनी पत्नी को फ्लैट पर देखा तो होश उड़ गये। किसी तरह से दरवाजा खोला। पत्नी के फ्लैट के बाथरूम में छिपकर बैठी युवती को भी पकड़ा। इसके बाद थानेदार की पत्नी ने जमकर हंगामा किया। युवती की भी पिटाई की। घटनाक्रम शुक्रवार की दोपहर महालक्ष्मी अपार्टमेंट का है। डायल 100 को खबर मिलते ही मौके पर पर पहुंची, पुलिस ने स्थिति को संभाला। दोनों पक्षों को थाना ले जाया गया तो पकड़ा गया पुलिसकर्मी सबलगढ़ के रामपुर थाना में पदस्थ है और युवती भी मुरैना पुलिस लाइन में आरक्षक के पद पर पदस्थ है।
कंचन ने रंगे हाथ पकड़ा युवती के साथ
सब इंस्पेक्टर सुनील बानोरिया गुरूवार को किसी काम से घर से बाहर जाने का कहकर निकला था। सुनील की पत्नी कंचन को पहले से ही उस पर शक था। इसी दौरान खबर मिली कि थानेदार ग्वालियर के मुरार इलाके में गर्ल्स कॉलेज के सामने महालक्ष्मी अपार्टमेंट के फ्लैट में किसी युवती के साथ है और इसके साथ ही दोपहर कंचन अपने भाई, पिता व अन्य मायके वालों के साथ महालक्ष्मी अपार्टमेंट पहुंच गयी। कंचन को दरवाजे पर देखकर सुनील की हालत खराब हो गयी। किसी तरह से उसने दरवाजा खोला। कंचन ने जब तलाशी ली तो बाथरूम में एक युवती मिली है। इसके बाद उसने और परिजन ने हंगामा कर दिया और साथ ही पुलिस को बुला लिया।
थानेदार ने गर्लफ्रेंड को बचाया
पत्नी और भाई, पिता ने युवती के साथ जब मारपीट की तो थानेदार अपनी गर्लफ्रंेंड को बचाया इस पर एसआई ने युवती को गले लगाकर बचाने की कोशिश भी की।
कंचन की शादी 3 वर्ष पूर्व हुई थी
सुनील की शादी जून 2017 में कंचन के साथ हुई थी। दोनों के डेढ़ वर्ष की बेटी भी है। कुछ समय से वह लगातार उससे चोरी छिपे युवती से मिल रहा था। पत्नी कभी शक करती थी तो वह बहाना बनाकर बच जाता था इस बार पत्नी ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया हैं।
थानेदार पति ने पत्नी से बनाया था बहाना
जब सुनील से पत्नी ने यहां युवती के साथ होने के बारे में पूछा, तो वह कहता रहा कि मैं तो कार्यक्रम में आया था। यह पचान की है इसलिये मिलने चली आई। युवती भी सुनील को पहचानने या उससे कोई वास्ता नहीं होने की बात कह रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *