पंडित धीरेन्द्रकृष्ण शास्त्री को लेकर किया विवादित वीडियो अपलोड, युवक सोशल मीडिया पर दे रहा गालियां, हिंदू संगठनों में व्याप्त आक्रोश
ग्वालियर. एमपी के छतरपुर स्थित बागेश्वरधाम के पीठाधिश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को सोशल मीडिया पर गालियां देते हुए एक युवक का वीडियो सामने आया है। यह वीडियो आदिल हुसैन नामक युवक ने फेसबुक आडी से अपलोड किया गया है।
वीडियो सामने आने के बाद हिन्दूवादी संगठनों में आक्रोश व्याप्त है। संगठनों का आरोप है कि ग्वालियर के पनिहार गांव निवासी आदिल खान ने पंडित धीरेन्द्रकृष्ण शात्री के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए यह वीडियो अपलोड किया हे। इसके विरोध में हिन्दू संगठनों ने पनिहार थाने का घेराव करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।
फर्जी आईडी से किया वीडियो अपलोड
सूत्रों के मुताबिक, आदिल खान ने FB पर फर्जी अकाउंट बनाकर खुद को अमेरिका के कैलिफोर्निया का नागरिक और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी का पासआउट बताया। इसके बाद उसने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ अपशब्द कहे और वीडियो अपलोड कर दिया। जैसे ही वीडियो सामने आया, हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया और स्थानीय लोग थाने पहुंचकर हंगामा करने लगे। मामले में एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा ने वीडियो की जांच कर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि पनिहार थाना पुलिस को सख्त कार्रवाई के लिए कहा गया है और मामले की जांच जारी है।

