नर्सिंग होम को उद्योगों को मिलने वाली सुविधायें मिले-डॉ. सीपी बंसल
नर्सिंग होम समस्याओं का समाधान सिंगल विण्डो से हो-डॉ. राकेश रायजादा, प्रांताध्यक्ष
ग्वालियर. हमारी समस्याओं का समाधान सिंगल विण्डों से किया जाये, हमारे क्लीनिक एवं नर्सिंग होम रजिस्ट्रेशन 3 वर्ष की जगह 5 वर्ष में रिन्यू,नर्सिंग होम पर 40 लायसेंस की एक हो लायसेंस, हमारे क्लीनिक एवं नर्सिंग होम को उद्योगों की श्रेणी में लाया जाये। इन मांगों के संबंध में 9 फरवरी को 15वॉ सम्मेलन के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल के समक्ष रखेंगे। शनिवार की शाम को जीवाजी क्लब में 15वीं एमपी राज्य नर्सिंग होम ऑनर एसोसियेशन की ग्वालियर शाखा के अध्यक्ष डॉ. सीपी बंसल ने पत्रकारवार्ता में पत्रकारों से चर्चा करते हुए । पत्रकारवार्ता में एमपी एनएसच के प्रान्ताध्यक्ष डॉ. राकेश रायजादा, सचिव डॉ. राहुल अग्रवाल, डॉ. प्रशांत लहारिया आदि डाक्टर मौजूद रहें।
एमपी राज्य नर्सिंग होम ऑनर एसोसियेशन की मांगें
1- क्लीनिक एवं नर्सिंग होम का रजिस्ट्रेशन 3 वर्ष की बजाय 5 वर्ष में हो।
2- 40 लायसेंस की जगह एक लायसेंस हो।
3- हमारी समस्याओं का समाधान सिंगल विण्डो से हो।
4- क्लीनिक औन नर्सिंग होम को उद्योगों की श्रेणी में लाया जाये।
5- नर्सिंग होम को बैक से लोन उद्योगों की ब्याज दर से मिले।
6- नगरनिगम द्वारा गार्बेज शुक्ल उद्योगों से 240 रूपये नर्सिंग होम से 1000 हजार वसूलते हैं हमसे भी 240 रूपये लिये जाये।
7- नगरनिगम द्वारा जारी ट्रेड लायसेंस निरस्त किया जाये।
8- नर्सिंग होम में मरीज पूरा रिकॉर्ड, जिसमें मरीज का मोबाइल नम्बर रखने से मिले मुक्ति।
यह होंगे व्याख्यान
1- डॉक्टरों की बेहतर इमेज कैसे हो इस पर डॉ. राहुल अग्रवाल व्याख्यान देंगे।
2- 1 घंटे का नर्सिंग होम के लिये ओपन हाउस में आने वाली परेशानियों पर व्याख्यान होगा।
3- समाज एवं सोसायटी में वैक्सीनेशन के प्रति जागरूकता लाने के व्याख्यान।

