नम्बर प्लेट से कटेगा टोल, फॉस्टैग नहीं होगी जरूरत
नई दिल्ली. देश में अब टोल प्लाजा पर टोल वसूलने की व्यवस्था में आमूल-चूल बदलाव होने वाला है। इसके लिये टोल प्लाजा पर स्वचलित नम्बर प्लेट पहचान कैमरे यानी एएनपीआर कैमरे लगाये जायेंगे। हरियाणा के हिसार और रोहतक जिले के एक-एक टोल प्लाजा पर नये सिस्टम को लगाने का काम शुरू हो गया है। इसके बार धीरे-धीरे पूरे देश में यह व्यवस्था लागू हो जायेगी।
क्या है यह सिस्टम
ऑटोमेटिक नम्बर प्लेट रिगनीशन बेस स्कैनिंग कैमरे नम्बर प्लेट को पहचानते है और उन्हें डिजीटल बना देत है। कैमरों की अहम बात यह है कि यह काफी शक्तिशाली होंगे और तत्काल नम्बर प्लेेट को स्कैन कर लेंगे। जैसे ही गाड़ी टोल पर पहुंचेगी टोल प्लाजा की स्क्रीन पर गाड़ी का नम्बर वाहन का मॉडल दिख जायेगा। अगर फास्टैग काम नहीं कर रहा होगा तो नम्बर प्लेट स्कैन होते ही बैंक के सर्वर से टोल कंपनी के पास मैसेज आयेगा और यह भी बता देगा कि फास्टैग ऑरिजनल है या नहीं है। आपको बता दें हाईसिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट में वाहन की पूरी कुण्डली दर्ज होती है।
इस सिस्टम से कई फायदे
नयी व्यवस्था के एक नहीं कई लाभ है। सबसे बड़ा लाभ तो यही है कि वाहन पर अगर नम्बर प्लेट फर्जी और फास्टैग किसी दूसरे नम्बर का लगा होता तो यह बात तत्काल पकड़ में आ जायेगे। नया सिस्टम लागू होने के बाद वाहन की नम्बर प्लेट को फॉस्टैग से लिंक किये गये बैंक खाते से भी जोड़ा जायेगा ताकि वाहन के टोल पर पहुंचते ही नम्बर प्लेट को कैमरा पहचान कर टोल टैक्स काट लें।

