नकली कोल्डड्रिक में जहर मिलाकर परोस रहे थे, पुलिस की रेड में हुआ खुलासा, नकली कोल्डड्रिक ‘‘स्टिंग’’
ग्वालियर. बहोड़ापुर के ट्रांसपोर्ट नगर में नकली कोलड्रिक्स बनाकर बेच रही एक फैक्ट्री पर छापामार कार्यवाही की जा रही है। इस फैक्ट्री में कोलड्रिक्स के नाम केमीकल का जहर बनाकर लोगों को पिलाया जा रहा है। जी हां आपने बिलकुल सही सुना है। ग्वालियर के पेप्सी का ‘‘स्टिंग’’ नकली बनाया जा रहा है। पुलिस को कार्यवाही के दौरान फैक्ट्री के भीतर से नकली रैपर, ढक्कन समेत बोतलों में भरने के लिय तैयार रखा थां जहरीला पेयजल भी मिला है और साथ ही पुलिस को तैयार की गयी स्टिंग की हजारों बोतलें मिली है। घटनास्थल पर पुलिस ने फैक्ट्री के संचालक को भी हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।
क्या है पूरा मामला
ग्वालियर के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में बहोड़ापुर पुलिस ने नकली कोल्ड्रिंक्स बनाने वाली फैक्ट्री पर छापामार कार्रवाई की। यहां ABHI नाम से रजिस्टर्ड कोल्ड्रिंक्स कंपनी में घातक केमिकल से PEPSI ब्रांड की नकली कोल्ड्रिंक्स बनाई जा रही थी। फैक्ट्री में बड़े पैमाने पर PEPSI के Sting ब्रांड की नकली कोल्ड्रिंक्स बनाई जा रही थी। पुलिस को फैक्ट्री से नकली Sting कोल्ड्रिंक्स की 20 हज़ार पैक बोतले मिली है। कंपनी को कई दिनों से नकली कोल्डिंग बनने की शिकायत मिल रही थी जिसकी शिकायत कंपनी के कर्मचारियों ने बहोड़ापुर थाना पुलिस से की थी जिसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
फैक्ट्री संचालक से पूछताछ कर रही है पुलिस
फैक्ट्री पर कार्यवाही करने पहुचे सीसी और बहोड़ापुर थाना पुलिस की टीम को फैक्ट्री के संचालक आशीष शर्मा को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर पुछताछ में खुलासा हुआ है कि नगली स्टिंग कोलड्रिथ्स यूपी, राजस्थान के साथ ग्वालियर चम्बल अंचल मं खपाई जा रही थी। पुलिस अब फैक्ट्री को सील कर इनके नेटवर्क के बारे पता लगा रही है। साथी पुलिस फैक्ट्री में इन बोतलों को पैक करने वाली मशीनों के बारे भी कागजात चेक कर रही है।
पुलिस ने फैक्ट्री को किया सील
मामले की जानकारी देते हुए ग्वालियर एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि बहोड़ापुर थाना पुलिस को ट्रांसपोर्ट नगर में नकली कोल्ड्रिंक्स बनाने की शिकायत मिली थी, सूचना पर पुलिस की टीम ने फैक्ट्री पर छापामार कार्रवाई की है। मौके से पुलिस को पेप्सी कंपनी की स्ट्रिंग एनर्जी ड्रिंक की हजारों बोतल,रैपर, ढक्कन भी मिले हैं। फिलहाल फैक्ट्री को सील किया जा रहा है और संचालक से पूछताछ की जा रही है।

