Latestराज्यराष्ट्रीय

नए साल पर शीतला मंदिर से दर्शन कर लौट रही छात्रा को बेकाबू ट्रक ने कुचला, मौत

ग्वालियर. नए साल पर शीतला माता का आशीर्वाद लेकर लौट रही छात्रा को तेज रफ्तार ट्रक कुचल दिया। घटना स्थल पर ही छात्रा की मौत हो गई है। घटना आंतरी थाना क्षेत्र के शीतला माता मंदिर गेट के पास की है। घटना के बाद आरोपी वाहन छोड़कर भाग निकला। छात्रा को टक्कर मारने वाली गाड़ी हाल ही में खरीदा नया ट्रक था। चालक ट्रक का पूजन करवाने के लिए उसे ले जा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद मामला दर्ज कर लिया है।

यह है पूरा मामला
ग्वालियर के हजीरा स्थित गदाईपुरा निवासी 17 वर्षीय मनीषा राठौर पुत्री हरनाम सिंह राठौर 12वीं की छात्रा है। नए साल पर दर्शन करने के लिए चाचा थान सिंह राठौर व अन्य सदस्यों के साथ शीतला माता मंदिर गई थी। दर्शन करने के बाद वह वापस लौट रहे थे। अभी वह अपनी गाड़ी से शीतला माता मंदिर गेट के पास पहुंची ही थी कि तभी तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए छात्रा को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे छात्रा गंभीर घायल हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक अपने ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। छात्रा को परिजन उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। छात्रा की मौत का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर ट्रक को निगरानी में ले लिया।

पुलिस का कहना
आंतरी थाना प्रभारी का कहना है कि जिस ट्रक से हादसा हुआ है। वह कुछ ही दिन पहले खरीदा गया है। चालक उसे पूजन के लिए मालिक के वर्कशॉप शीतला मंदिर ले जा रहा था। यही कारण वह ट्रक को दौड़ा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *