नई सुबह शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति ने बांटी सिलाई मशीन
ग्वालियर। शहर की शैक्षणिक संस्था नई सुबह शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति ने आज ग्वालियर पूर्व से विधायक डॉ. सतीशसिंह सिकरवार के मुख्यआतिथ्य में सिलाई मषीन, ब्यूटी पार्लर की सामग्री एवं शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया। संस्था के सचिव महेन्द्र शुक्ला ने कार्यक्रम में अतिथिओं का स्वागत किया और समिति के बारे में जानकारी प्रस्तुत की।
इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक डॉ. सिकरवार ने कहा कि समिति की पहल स्वरोजगार को बढवा देने वाली है, आने वाले समय में इसके सकारात्मक परिणाम आयेंगे। कार्यक्रम में नीतू आनंद, आशु चुघ मौजूद रहे। बेबी चौहान, रिया, काजल परमार, लक्ष्मी झा को समिति ने सिलाई मशीन एवं रूचि, शालिनी, मुस्कान, लक्ष्मी को ब्यूटी पार्लर की सामग्री तथा पूजा को शैक्षणिक सामग्री प्रदान की गई।

