देपसांग -डेमचोक से पीछे हटेंगी दोनों देशों की सेनायें, पुनः शुरू होगी पेट्रोलिंग, भारत और चीन के बीच बनी सहमति
नई दिल्ली. भारत और चीन वास्तविक नियंत्रण रेखा पर अपने सैनिकों को पीछे हटाने और फिर से पेट्रोलिंग शुरू करने के लिये एक नये समझौते पर पहुंचे है। कथित तौर पर यह समझौता देवसांग और डेमचोक इलाकों में पेट्रोलिंग से संबंधित है। जानकारी के अनुसार संघर्ष के इन दोनों बिन्दुओं देपसांग और डेमचोक पर पेट्रोलिंग शुरू हो चुकी है । जल्द ही दोनों देश अपने सैनिकों को पीछे हटाना शुरू कर देंगे। जिसे मिलिट्री टर्म में डिसइंगेटमेंट कहते हैं। विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री ने सोमवार को इस संबध में जानकादी। उन्होंने कहा है कि दोनों देशों के बीच पेट्रोलिंग की व्यवस्था को लेकर सहमति से 2020 में पूर्वी लद्दाख में उत्पन्न हुए तनाव को धीरे-धीरे समाधान हो रहा है।
यह महत्वपूर्ण घटनाक्रम 22-23 अक्टूबर को होने वाले 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिये पीएम नरेन्द्र मोदी की रूस यात्रा से ठीक पहले सामने आया है। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और पीएम मोदी के बीच द्विपक्षीय वार्ता की संभावनाओं पर विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री ने कहा है कि पिछले कई हफ्तों से भारत और चीन के बीच राजनायिक और सैन्यवार्ता हो रही है। चीन के साथ एलएसी के मुद्दों पर हमारा समझौता हुआ है। सैनिकों की वापिसी और स्थिति के समाधान के लिये पेट्रोलिंग की व्यवस्था की गयी है। द्विपक्षीय वार्ता के मुद्दे पर हम अभी भी समय और व्यस्तताओं के अनुरूप काम कर रहे है।
दोनों देशों के अधिकारियों के बीच हालिया बातचीत के बाद भारत और चीन पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर पेट्रोलिंग के लिये एक समझौते पर पहुंचे है। मिस्त्री ने कहा है कि पेट्रोलिंग को लेकर बनी सहमति के बाद दोनों देशों के बीच एलएसी पर तनाव कम होने का अनुमान है। विदेश सचिव ने कहा है कि वास्तविक नियंत्रण रेखा पर शेष मुद्दों को सुलझाने के लिये भारतीय और चीनी वाता्रकार पिछले कुछ हफ्तों से संपर्क में है। आपको बता दें कि पूर्वी लद्दाख स्थित गलवान घाटी में वर्ष 2020 में 15-16 जून को भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प् हो गयी थी। इसमें 20 भारतीय सैनिकों की मौत हुई थी। करीब दोगुनी संख्या में चीनी सैनिक भी मारे गये थे। हालांकि, चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने अपने सैनिकों के बारे में कभी आधिकारिक आंकड़े नहीं जारी किये।

