दूध मिलावट खोरों पर कार्यवाही-दूध में केमीकल मिलाने वाले डेयरी संचालक सहित 3 एफआईआर, केमीकल के 4 ड्रम जब्त
ग्वालियर. दूध में फैट बढ़ाने वाले केमीकल के 4 ड्रम पकड़ने जाने पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने शीतला डेयरी के संचालक हरेन्द्र कंसाना सहित 3 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व खाद्य सुरक्षा अधिनियम की धाराओं में अपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल परिहार की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मंगलीवार को शीतला डेयर के संचालक हरेन्द्र कंसाना पुत्र मोहकम सिंह कंसाना निवासी शिकारपुर रोड़ गणेशपुरा व लोडिंग वाहन नम्बर एमपी 06-1323 के ड्रायवर श्रीकृष्ण जाटव पुत्र गोटेराम जाटव व हेल्पर विनोद रजक पुत्र रावरन रजक के खिलाफ धारा 420, 272, 273 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
आरएम केमीकल 4 ड्रम जब्त
कोतवाली पुलिस सने उक्त लोडिंग वाहन की चेकिंग के बीच उसमें से आरएम केमीकल से भरे 4 ड्रम जब्त किये। इस केमीकल का उपयोग सरपेटा दूध की फैट बढ़ाने के लिया किया जाता है। लोडिंग वाहन के ड्रायवर ने पुलिस को बताया कि उक्त केमीकल के ड्रम वह हरेन्द्र कंसाना के शीतला डेयरी पर ले जा रहा है। पुलिस ने ड्रम जब्त कर 3 लोगों को आरोपी बनाया है। पुलिस व खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सोमवार को डेयरी से अन्य प्रकार का केमीकल भी जब्त किया था।

