Uncategorized

दिन दहाड़े भीड़ भरे बाजार में युवक को गोली मारकर की हत्या, 6 गोली फायर की, आरोपियों पर 30 हजार का इनाम

भोपाल. एक युवक की दिन दहाडे गोली मार कर हत्या कर दी। वह अपने दोस्त का जन्मदिन मना रहा था। इस बीच 2 मोटरसाईकिल से आये 6 बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। 2 गोलियां युवक के सिर और पेट में लगी। उसकी मौत हो गयी। घटना छोला मंदिर थाना इलाके के लीलाधर कॉलोनी में शनिवार की देर रात की है। मृतक का नाम अमित वर्मा 22, हत्या का आरोप कुख्यात बदमाश नसीम बन्ने खां और उसके साथियों पर हैं। खटीक नाम के बदमाश की हत्या करना चाहते थे। राजा वारदात के वक्त अमित के साथ था। इधर, पुलिस आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्रा ने आरोपियों की गिरफ्तारी पर 30 हजार रूपये का इनाम घोषित किया है।
क्या है मामला
राजा की हत्या के इरादे से नसीम और साथी आए थे। नसीम ने अंधाधुंध फायरिंग की, जिससे गोली अमित को लगी और उसकी जान चली गई। नसीम बन्ने खां मूल रूप से शाजापुर जिले का रहने वाला है। लंबे समय से भोपाल में रहकर सक्रिय रूप से अपराध कर रहा है। 3 दिसंबर 2023 को भोपाल के बुधवारा में नसीम बन्ने खां ने साथियों के साथ नवाज रियाज (30) को ताज टेंट हाउस में घुसकर गोलियां मारी थीं। उसके साथियों ने नवाज पर तलवार से हमला किया था। हमले से पहले नसीम ने नवाज को एक ऑडियो वाट्सएप पर सेंड भी किया था। इसमें उसने स्वयं को लॉरेंस बिश्नोई का गुर्गा बताकर कारोबारी से दस लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी। नहीं देने पर बताए समय पर ही कारोबारी को गोली मार दी थी।
आरोपी बदमाश की हत्या करना चाहते थे
टीआई सुरेशचंद्र नागर ने बताया है कि नसीम और लीलाधर कॉलोनी निवासी राजा खटीक की लेन-देन विवाद पर पुरानी रंजिश है। राजा की हत्या के इरादे से नसीम और साथी आये थे। नसीम ने अंधाधुंध फायरिंग की। जिससे अमित को गोली लगी और उसकी मौत हो गयी। राजा वारदात के समय अमित और उसके दोस्तों के साथ ही था। आरोपी नसीम और वसीम पर नामजद केस दर्ज किया है। उनकी गिरफ्तारी के लिये पुलिस पार्टिया रवाना कर दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al pashagaming perabet perabet giriş egebet pashagaming giriş safirbet safirbet giriş betasus betasus giriş virüsbet virusbet egebet giriş medusabahis medusabahis giriş grandpashabet grandpashabet giriş jojobet jojobet giriş holiganbet holiganbet giriş casibom casibom giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş